मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विकास के मामलों में कोई ठोस उपलब्धि हासिल करने में पूर्णतया विफल रही भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साज…

भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विकास के मामलों में कोई ठोस उपलब्धि हासिल करने में पूर्णतया विफल रही भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है। पूरे देश में अराजकता है। भाजपा के भ्रष्टाचार की पोलें खुल रही है और जनता में असंतोष तथा आक्रोश की लहर है। अपनी पराजय की आशंका से हैरान-परेशान भाजपा अब विपक्ष को बदनाम करके अपनी नेकनामी का षडयंत्र रच रही है, जिसमें उसे कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। 




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की, दोनों डबल इंजन जनता से किए गए वायदों में खरे नहीं उतरे हैं। किसानों से कर्जमाफी, उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में कोई नीति नहीं बनी। एसएसपी पर फसल खरीद की किसानों की मांग पर भाजपा ने बर्बरता से उनकी आवाज दबाने का काम किया है। कर्ज और मंहगाई की मार से परेशान एक लाख किसानो ने आत्महत्या कर ली।



नौजवानों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। केंद्र में सरकार बनते ही 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा था। उत्तर प्रदेश में पूंजी निवेश का हवा महल दिखाकर हजारों लाखों नौकरियां सृजित होने का दावा किया गया। एमओयू तो बहुत से हो गए लेकिन जमीन पर न तो एक उद्योग लगा और नहीं नौकरियां मिली। यूपी में लगने वाले उद??योग गुजरात चले गए। 



 शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा ने अव्यवस्था पैदा कर दी है। 69000 से ज्यादा सहायक शिक्षक अपनी नियुक्ति को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार उन्हें लाठियों से पीट रही है। भाजपा सरकार में परीक्षाएं होती हैं और पेपर लीक हो जाता है। एक दो नही 10-10 परीक्षाएं लीक हो गई। नौकरी देंगे तो आरक्षण भी देना होगा इसलिए जानबूझकर पेपर लीक की नौटंकी होती है।



छापे डलवाकर धन वसूली का भंडाफोड़ होने से भाजपा की चारों ओर बदनामी हो रही है, इससे बौखलाकर भाजपा सरकार अपनी जांच एजेंसियों के मार्फत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और उनकी गिरफ्तारी से आतंक फैलाने में लगी हैं। भाजपा का सत्तामंडल पूंजीपतियों का समर्थक है और उनकी वसूली की आदत है। जनता अब भाजपा के भ्रष्टाचार से परिचित हो चुकी है। लोग जान गए हैं कि भाजपा मनीलांड्रिग के बहाने से पालिटिकल लान्ड्रिग का मनगढ़ंत केस बनाती है।     दरअसल भाजपा जानती है कि अब उसके कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्र की सत्ता में एनडीए नहीं पीडीए इंडिया गठबन्धन आने वाला है। भाजपा की तमाम साजिशों का भी अंत होने वाला है। जनता जब परिवर्तन का मन बना लेती है तो फिर कोई उसके आगे नहीं टिकता है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।