मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दोनों की एक ही चाहत सपा को हराना, जबकि हमारा .. भाजपा और बसपा पर बरसे अखिलेश, 2019 में BSP से गठबंधन करने की बताई वजह

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार और बसपा पर जमकर प्रहार किया| अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी क…

दोनों की एक ही चाहत सपा को हराना, जबकि हमारा .. भाजपा और बसपा पर बरसे अखिलेश, 2019 में BSP से गठबंधन करने की बताई वजह
दोनों की एक ही चाहत सपा को हराना, जबकि हमारा .. भाजपा और बसपा पर बरसे अखिलेश, 2019 में BSP से गठबंधन करने की बताई वजह | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार और बसपा पर जमकर प्रहार किया| अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की एक ही चाहत समाजवादी पार्टी को हराना है| 



लखनऊ पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। दलितों, पिछड़ों, सवर्णों सभी को अपमानित किया जा रहा है। इस भाजपा सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार बनाना है। इसीलिए हम समाजवादी पार्टी में अच्छे लोगों को जोड़ रहे हैं। जनहित की सरकार बनेगी तभी खुशहाली आएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ अवस्थापना सुविधाओं का भी विस्तार होगा। किसानों को लाभ मिलेगा।



अखिलेश यादव ने कहा कि ‘‘सांप्रदायिक'' भाजपा को रोकने के लिए 2019 में बसपा के साथ गठबंधन करना जरूरी था| यादव ने कहा हम सभी जाति, धर्म और वर्गों को साथ लेकर चलते है। समाजवादियों की यही सोच है कि साइकिल को दो पहियों में एक डाॅ0 अम्बेडकर की तो दूसरी डाॅ0 लोहिया की विचारधारा है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलने की हिमायती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और बसपा दोनों समाजवादी पार्टी को हराने में एक साथ है, आखिर कोई वजह तो इसके पीछे होगी जिससे दोनों ही हमसे लड़ना चाहती हैं। जबकि हमारा लक्ष्य 2022 के विधानसभा चुनाव पर हैं।




 यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यह बीमारी जहां से चली थी वहां और फैल रही है। दुबारा लाॅकडाउन हुआ तो हमारी रोटी-रोजगार का क्या होगा? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास पर बहस नहीं चाहती है। किसान को ड्योढी कीमत देने का क्या हुआ? मंडियों की स्थापना कहां हुई? अनावश्यक मुद्दों पर भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है।




यादव ने कहा कि भाजपा सरकारी सम्पत्ति को बेच रही है। मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में अपराध थम नहीं रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिए समाजवादी सरकार में 1090 सेवा से 8 लाख बहनों को मदद मिली थी। अब इसे बंद कर दो मंजिला झोपड़ी (पिंक हट) बनाकर सुरक्षा का हवाई वादा हो रहा है। कोई अच्छी कम्पनी काम करने नहीं आ रही है। ग्रीन सोलर एनर्जी सहित एक यूनिट बिजली भी इस सरकार में नहीं बनी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के पास दिव्यशक्ति है पर उनकी कैसी भाषा है ‘ठोक दो।‘ इस ठोक दो नीति के कारण अपराधों में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री जी की यह भाषा आलोकतांत्रिक और अमानवीय है।





अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा से बहुत नाराज है वह उपचुनाव हारने जा रही है। वह झूठा प्रचार कर चुनाव जीतने की साजिश करती है। उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी को भी कोटेदारों, प्रधानों को धमकाने में लगा दिया। पूरे प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि कब उसे सबक सिखाने का मौका मिलेगा? 2022 में भाजपा को समझ आ जायेगी कि जनता को धोखा देना कितना मंहगा पड़ता है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।