मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी की सरकार…

भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही: अखिलेश यादव
भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, छात्रों-नौजवानों को पहले की तरह लैपटाप देंगे। पढ़ाई-रोजगार का इंतजाम होगा। सिंचाई मुफ्त होगी।



अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारी पिछले दो साल से कर रही है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है कि कैसे अपना काम जनता तक पहुंचाएं। 



यादव ने कहा कि भाजपा नेे किसान, नौजवान को धोखा दिया। डीजल, बिजली, खाद, सब महंगे हो गए है। किसान की कमाई आधी हो गयी और महंगाई दुगनी हो गयी है। भाजपा के नेता एक बार भी किसान, नौजवान का नाम नहीं लेते हैं। भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों को संकट में डालने और उनको बर्बाद करने के लिए लाए थे। भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-3-more-mlas-quit-bjp-after-cabinet-minister-swami-prasad-maurya


यादव ने कहा भाजपा का हर वादा झूठा निकला। इसके विज्ञापन भी झूठे हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप, रानी लक्ष्मीबाई योजना के जरिए सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए काम किया जाएगा।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-swami-prasad-maurya-joined-sp


यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबड़ाकर सरकारी पार्टी के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही है। लेकिन मतदाता साइकिल पहचानता है। वह साइकिल का बटन ही दबाएगा।   



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-sp-sent-lock-to-swatantra-dev-singh-after-the-resignation-of-swami-prasad-maurya-and-3-bjp-mlas










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।