मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए संगठित झूठ बोलने का अभियान चलाया है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता के बीच साख खो चुकी है। उसके साथ कोई नहीं है, वह अलग-थलग पड़ गई है। इसलिए भाजपा निम्नस्तर पर उतर आई…

भाजपा ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए संगठित झूठ बोलने का अभियान चलाया है: अखिलेश यादव
भाजपा ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए संगठित झूठ बोलने का अभियान चलाया है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता के बीच साख खो चुकी है। उसके साथ कोई नहीं है, वह अलग-थलग पड़ गई है। इसलिए भाजपा निम्नस्तर पर उतर आई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की बात हर गली में चर्चा में है। लोगों का मानना है कि भाजपा ने थोथे वादे किए है जबकि समाजवादी सरकार के काम की सच्चाई सब जानते हैं। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,'उत्तर प्रदेश को भाजपा राज के पांच वर्षों में सबसे बुरे दिन देखने पड़े हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार ने समाज में खाईं पैदा कर दी है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों के भाव बढ़ गए हैं। परिवहन महंगा हो गया है। महंगी बिजली ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। केन्द्र-राज्य में भाजपा की सरकारों के बावजूद उत्तर प्रदेश का बिजली का कोटा नहीं बढ़ा। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी सरकार ने जनता के हित में 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की, प्रसूताओं के लिए 102 नम्बर सेवा शुरू की। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की। गरीबों के इलाज के लिए कैंसर इंस्टीट्यूट बना जिसे भाजपा ने चालू नहीं किया। भाजपा ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए संगठित झूठ बोलने का अभियान चलाया है। 



 यादव ने कहा कि,समाजवादी पार्टी और भाजपा में बुनियादी अंतर है। समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। सद्भावना और सौहार्द समाजवादियों के चरित्र में है। वह सबका सम्मान करती है। सभी धर्मों के प्रति उसकी समान आस्था है। भाजपा की नीतियां नफरत और अलगाव पैदा करती है। समाज को बांटने के प्रयास किए जा रहे है। भाजपा अल्पसंख्यकों के प्रति विरोधभाव रखती है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। इन विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र की भी परीक्षा होनी है। भाजपा ने जनता को बार-बार धोखा दिया है। अपने संकल्प पत्र में लिखे वादों को भी उसने पूरा नहीं किया है। न किसान की आय दोगुनी हुई न उसकी फसल को एमएसपी मिली। नौजवानों को नौकरियों का वायदा किया गया। उनको भी अंधेरी गुफा में ढकेल दिया गया है। अब जनता ने तय कर लिया है कि वह छल-फरेब और जुमलेबाजी वाली भाजपा को दोबारा सत्ता में नहीं आने देगी। इस बार 2022 में जनता की एक मात्र पसंद समाजवादी पार्टी है।




अखिलेश यादव ने कहा: उप्र में भाजपा की टीम का कप्तान, उप कप्तान और अब तक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक है… और दिल्ली की टीम में तो साक्षात्… उनके सम्मान में… भाजपा लखनऊ की जगह ‘लखीमपुर’ को राजधानी घोषित कर दे!








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।