मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा: अखिलेश का मोदी सरकार पर निशाना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि ,''BJP ने…

BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा: अखिलेश का मोदी सरकार पर निशाना
BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा: अखिलेश का मोदी सरकार पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि ,''BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा |




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ,'जिस समय पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो जाता है,उसी समय महंगाई बढ़ जाती है। महंगाई बढ़ाकर इन्होंने पूरे मध्यम वर्ग,गरीब, किसान,नौजवान सबके ऊपर भार डाला है। BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा|



अखिलेश यादव ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश में नई सरकार की जरूरत है क्योंकि पुरानी सरकार ने जनता को निराश किया है। किसान अपनी बात उनके पास लेकर आए होंगे तो उन्होंने किसानों का अपमान कर दिया। इतना अपमान का सामना कभी जनता ने नहीं किया होगा जितना बीजेपी की सरकार में हो रहा है|




वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं| शनिवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं| महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है|  आज डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है।  



सरकार के मंत्री पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का बचाव कर रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए हो रहा है।



पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि,''लोगों की सेवा करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है| सरकार को पैसे की आवश्यकता है| अर्थव्यवस्था को विकसित करने और लोगों की सेवा करने के लिए सरकार को धन की आवश्यकता होती है। वह पैसा कहां से आएगा? तालाबंदी के दौरान कारखाने बंद थे, इसके बावजूद कि सरकार ने एक अच्छा बजट पेश किया। यही कारण है कि कीमतों (पेट्रोल और डीजल की) को थोड़ा बढ़ा दिया गया है|



उन्होंने कहा,सरकार को Economy विकसित (Develop) करनी है..सरकार को पैसे की आवश्यकता है| लोगों की सेवा करने के लिए पैसे की आवश्यकता है..पैसे कहा से आयेगा ...इसलिए पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी करनी होगी | Lockdown में सब कुछ बंद था| उसके बावजूद सरकार ने एक अच्छा बजट दिया है 34 लाख करोड़..| अब इसके लिए पैसा तो आना चाहिये| 




नई ऊंचाई छूते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर जनता की नाराजगी सोशल मीडिया और लोगों के बीच दिखने लगी है। कई राज्यों में दाम 100 रुपये से भी ज्यादा हो चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर कोई राहत न देने के संकेत दिए हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।