मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

योगी के CM रहते प्रदेश बदनामी और बदहाली से उबर नहीं पाएगा, चारों तरफ जंगलराज: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी ‘उत्तम प्रदेश‘ नहीं बन पाएगा और नहीं नागरिकों में सुरक्षा का भाव रहेगा।…

योगी के CM रहते प्रदेश बदनामी और बदहाली से उबर नहीं पाएगा, चारों तरफ जंगलराज: अखिलेश यादव
योगी के CM रहते प्रदेश बदनामी और बदहाली से उबर नहीं पाएगा, चारों तरफ जंगलराज: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी ‘उत्तम प्रदेश‘ नहीं बन पाएगा और नहीं नागरिकों में सुरक्षा का भाव रहेगा। कानून व्यवस्था पर लम्बे-लम्बे भाषण देने वाले मुख्यमंत्री जी खुद अपने प्रदेश को सम्हालने में विफल रहे हैं। वे दूसरे प्रदेशों में जाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश बदनामी और बदहाली से उबर नहीं पाएगा। चारों तरफ जंगलराज है। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते प्रशासनतंत्र पूर्णतया निष्क्रिय हो चला है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कितनी तरक्की कर ली है इससे जाहिर है कि ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के अनुसार प्रदेश का एक भी शहर टाप टेन में नहीं है। स्वास्थ्य एवं आवासीय सेवाएं, पीने का पानी, साफ-सफाई आदि की स्थिति यूपी के शहरों में अच्छी नहीं मिली है। कितनी शर्मनाक हालत है कि राजधानी लखनऊ देश के रहने वालों शहरों की सूची में 26वें स्थान पर ठहर गया है।




उन्होंने कहा,''कानून व्यवस्था की दशा तो यह है कि विधान भवन के सामने ही एक दारोगा ने खुद को गोली मार ली। लोक भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वालों की भी संख्या कम नहीं रही है। सम्भल में दुष्कर्म पीडि़ता को लगातार मिल रही धमकी, न्याय न मिलने के चलते खुदकुशी की घटना दुःखद है, साथ ही अत्याचार की सभी हदें पार होने का नमूना भी।



अखिलेश यादव ने कहा है कि, प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। रोज बहन बेटी की अस्मत लूटी जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 जैसी योजनाएं बनायी थीं। भाजपा सरकार ने इन योजनाओं पर भी पानी फेर दिया है और अब वह पिंक बूथ, नारी शक्ति जैसे टोटकों से लोगों को बहकाने में लगी है।



उन्होंने कहा,'' विगत दो दिनों में ही एटा में दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी। अलीगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म। महोबा में एक बेटी के साथ गैंगरेप, अमरोहा में भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के साथ वीवीआईपी जनपद गोरखपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म होना जताता है कि पुलिस तंत्र का मनोबल कितना गिरा हुआ है। बुलन्द शहर में छह दिन से लापता किशोरी की हत्या। मुरादाबाद में ट्रांसपोर्टर की बेटी की हत्या कर शव फेंका गया। प्रयागराज में फिरौती के लिए ग्रामीण की हत्या हुई।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,'बंगाल में राजनीतिक हत्याओं पर घडि़याली आंसू बहाने वाले सीएम उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षण में निरंतर जारी समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्या और बेलगाम अपराध पर मौन धारण किए है। इटावा में बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। कानपुर में दुष्कर्म असफल रहने पर बच्ची को कुंए में फेंक दिया गया।



गम्भीर मामलों में भी पुलिस का ढुलमुल रवैया, रफादफा करने में ही रहता है। कहां है मिशन शक्ति? कहां है एन्टी रोमियों स्क्वायड? फरियादी को टरकाते रहेंगे फिर कैसे मिलेगा न्याय और कैसे रूकेगा अपराध? अपराधियों के आगे नतमस्तक और आम नागरिकों पर वर्दी का रौब। जनता ने इसीलिए ठान लिया है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाओं में मतदान के जरिए वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन क?? समाप्त करने के लिए साइकिल को ही रफ्तार देगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।