मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बाँदा में अध्यापक के 8 साल के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या, अखिलेश का योगी सरकार पर वार, बोले-शासन-प्रमुख झूठ गढ़ने में व्यस्त

लखनऊ:यूपी के बाँदा जिले में एक भयावह घटना सामने आई है| बाँदा में एक अध्यापक के 8 साल के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई| इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्…

बाँदा में अध्यापक के 8 साल के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या, अखिलेश का योगी सरकार पर वार, बोले-शासन-प्रमुख झूठ गढ़ने में व्यस्त
बाँदा में अध्यापक के 8 साल के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या, अखिलेश का योगी सरकार पर वार, बोले-शासन-प्रमुख झूठ गढ़ने में व्यस्त | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:यूपी के बाँदा जिले में एक भयावह घटना सामने आई है| बाँदा में एक अध्यापक के 8 साल के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई| इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है|



बाँदा में अध्यापक के 8 साल के इकलौते बेटे की मौत पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि,'इस घटना से यूपी के बाल-बच्चे वाला हर परिवार दहल गया है और उन्होंने कहा कि,''शासन-प्रमुख झूठ गढ़ने में व्यस्त हैं|



अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा,''बाँदा में एक अध्यापक के 8 साल के इकलौते बेटे के अपहरण व हत्या से उप्र के बाल-बच्चे वाला हर परिवार दहल गया है. श्रद्धांजलि!  शासन-प्रमुख झूठ गढ़ने में व्यस्त हैं और उनका प्रभामंडलीय उच्च प्रशासन उनके ‘दिव्य झूठ’ को सत्य बनाने के फ़र्ज़ीवाड़े में.  निंदनीय!  उन्होंने हैज टैग के के साथ लिखा- #नहीं_चाहिए_भाजपा...




बांदा जिले के ओरन में महाविद्यालय प्रवक्ता के आठ वर्षीय पुत्र का अपहरण करने के बाद हत्या कर शव गांव में ही पुआल के ढेर तले छिपा दिया। मंगलवार को दूसरे दिन शव बरामद होने पर परिजनों और ग्रामीणों में रोष पनप उठा।पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। 



रात करीब 8:55 बजे राजेश के फोन पर कॉल आई कि पुत्र को सही सलामत चाहिए तो पुलिस को मत बताना। बाद में फिर कॉल आई जिसमें पुलिस को सूचना देने पर नाराजगी जताई गई। मंगलवार को सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब के पास रखे पुआल के ढेर के नजदीक प्रिंस की चप्पलें पड़ी मिलीं।पुआल हटाने पर नीचे प्रिंस का शव बरामद हुआ।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।