मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जहरीली शराब से हो रही मौतों को लकर योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, बोले-सत्ता के संरक्षण में चल रहा है अवैध शराब का कारोबार

खनऊ: उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही है| अब प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से7 लोगों की मौत हो गई है| प्रयागराज में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 7 पह…

जहरीली शराब से हो रही मौतों को लकर योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, बोले-सत्ता के संरक्षण में चल रहा है अवैध शराब का कारोबार
जहरीली शराब से हो रही मौतों को लकर योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, बोले-सत्ता के संरक्षण में चल रहा है अवैध शराब का कारोबार | फ़ोटो: TVL News

खनऊ: उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही है|  अब प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से7 लोगों की मौत हो गई है| प्रयागराज में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 7 पहुंच गया है| चौंकाने वाली बात ये है कि जिस दुकान से यह जहरीली शराब खरीदी गई थी वो सरकारी लाइसेंस प्राप्त दुकान थी| इससे पहले लखनऊ, मथुरा और फिरोजाबाद में जहरीली शराब से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं।



जहरीली शराब से हो रही मौतों को लकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला और आरोप लगाया है प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सत्ता के संरक्षण में चल रहा है। जहरीली शराब का धंधा दो गुनी रफ्तार से चल रहा है। अब तक दर्जनों लोग जहरीली शराब पीकर अपनी जान गंवा बैठे हैं। 




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को जनसामान्य के स्वास्थ्य और जीवन की कोई चिंता नहीं है। प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सत्ता के संरक्षण में चल रहा है। मुख्यमंत्री जी के बड़बोलेपन के बावजूद जहरीली शराब का धंधा दो गुनी रफ्तार से चल रहा है। अब तक दर्जनों लोग जहरीली शराब पीकर अपनी जान गंवा बैठे हैं। शराब माफियाओं के हौंसले इतने बढ़े हुए है कि वे सरकारी कायदे कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए तस्करी और अवैध शराब की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''सच तो यह है कि प्रदेश में पुलिस और आबकारी विभाग की जानकारी में ही अवैध ढंग से शराब की तस्करी और जहरीली शराब बनाने और बेचने का काम हो रहा है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में देशी षराब के ठेके से शराब ले जाकर पीने से इमलिया गांव के 7 लोगों की मौते हो गई, कई ग्रामीणों की हालत गम्भीर हैं। बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने उधार शराब न देने पर सेल्समैन की पिटाई कर दी। कई ठेके भाजपा नेताओं ने ले रखे हैं। वे भी जल्दी माल कमाने के फेर में दिखाई देते है। बाराबंकी में 12 लोगों की मौत हुई है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''जहरीली शराब पीकर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 12 लोगों की मौत हुई। सहारनपुर में 64 मौतें हुई जबकि फिरोजाबाद में 2 लोग मरे। प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। इटावा, रामपुर, जालौन में भी भी मौतें हुई है। नकली जहरीली शराब पीकर मौतों का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहले भी कई दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं परन्तु कोई इनसे सबक नहीं लेता है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की हद है कि नकली शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने में वह अब तक गम्भीर नहीं हुई है। इस सरकार ने नकली शराब के सिंडीकेट को खत्म करने की दिषा में ठोस कदम नहीं उठाए हैं। आबकारी और पुलिस विभाग के रहते देशी शराब के सरकारी ठेकों पर जहरीली शराब की बिक्री जघन्य अपराध है। सरकार को इसमें विभागीय संलिप्तता की भी जांच कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।