लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कानपुर की तर्ज पर यहां भी एक व्यवसायी के 6 साल के पौत्र के अपहरण का कर लिया गया| गोंडा में बच्चे के अपहरण के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला| उन्होंने कहा,अपराधियों ने एनकाउंटर वाली सरकार का ही एनकाउंटर कर दिया है। अब भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'' कानपुर के बाद अब गोण्डा में एक व्यापारी के बच्चे के अपहरण की ख़बर से उप्र की जनता में घोर आक्रोश फैल गया है। भाजपा सरकार अगर उप्र के बच्चों की रक्षा नहीं कर सकती है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं। लगता है अपराधियों ने एनकाउंटर वाली सरकार का ही एनकाउंटर कर दिया है।
बता दें कि,''कानपुर में अपहरण के बाद हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब गोंडा में अपहरण का एक और मामला सामने आया है।शुक्रवार को करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में कस्बा पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले गुटखा मसाला के एक बड़े विक्रेता राजेश कुमार गुप्ता के 6 वर्षीय पौत्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया| बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने फोन पर परिजनों से फिरौती की चार करोड़ रुपए की डिमांड की है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फिरौती की रकम के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
पूरे मामले को लेकर पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीमें जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।शुक्रवार को हुई इस वारदात को लेकर नगर में दहशत का माहौल है। बच्चे के अपहरण के बाद बदमाशों द्वारा परिजन को फोन करके फिरौती मांगी है। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि पहले तो मामला छुपाने का प्रयास किया गया लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी गई।