मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले-काम-व्यापार, नौकरी-रोजगार सब निम्न स्तर पर 'अगर कुछ उच्चतम स्तर पर है तो वह है अपराध

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से दो मंत्रियों की दुखद मौतों के बाद भी भाजपा सरकार सिर्फ राजनीति में उलझी है। ट…

CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले-काम-व्यापार, नौकरी-रोजगार सब निम्न स्तर पर 'अगर कुछ उच्चतम स्तर पर है तो वह है अपराध
CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले-काम-व्यापार, नौकरी-रोजगार सब निम्न स्तर पर 'अगर कुछ उच्चतम स्तर पर है तो वह है अपराध | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से दो मंत्रियों की दुखद मौतों के बाद भी भाजपा सरकार सिर्फ राजनीति में उलझी है। टेस्टिंग और इलाज का हाल बहुत ही बुरा है। जनता का काम-व्यापार, नौकरी, रोजगार सब निम्न स्तर पर है अगर कुछ उच्चतम स्तर पर है तो वह है अपराध और सरकार की विपक्ष के प्रति बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही। 



समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव दो दिन (20 अगस्त और 21 अगस्त 2020) समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं और विधायकों से मिले और उनके साथ प्रदेश के समक्ष पेश तमाम समस्याओं पर चर्चा की। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी और कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष ही नहीं खुद सत्तारूढ़ दल भाजपा के सांसद ओर विधायक शासन-प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवाओं में आरक्षण खत्म है। अब दलित और पिछड़े वर्ग के युवकों को सड़क पर उतर कर साइकिल चलाने को कमर कस लेनी चाहिए।





माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव से विधान परिषद सदस्यों ने शिकायत की कि सदन में विपक्ष का बहुमत होने के बावजूद उनकी मांग को अनसुना कर सत्तारूढ़ दल ने अल्पमत में होने पर भी क्रम संख्या 94 पर अंकित आर्थिक आधार पर आरक्षण विधेयक की त्रुटियों को देखते हुए प्रमुख सचिव विधान परिषद को प्रतिवेदन देकर इसे प्रवर समिति को सौंपने का अनुरोध किया था। समाजवादी पार्टी ने इस पर मत विभाजन की मांग भी की थी। सत्तारूढ़ भाजपा दल ने आननफानन इसे पारित करा कर लोकतंत्र की हत्या की है।  




अखिलेश यादव से वार्ता में विधायकों ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि चिंताजनक है। इलाज और अस्पतालों की दशा खराब है। भाजपा सरकार गम्भीर नहीं है। बातचीत के दौर में यह बात भी उभर कर आई कि भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति बदले की भावना से काम करती है। समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद मोहम्मद आज़म खां को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उनके साथ ज्यादती हो रही है। डाॅ0 कफील के साथ हो रहे अन्याय की बात भी उठाई गई।





 विधायकों ने अखिलेश को यह भी बताया कि विभिन्न जनपदों में समाजवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी केस बनाए जा रहे हैं। संकट काल में पलायन कर आ रहे श्रमिकों की मदद में लगे समाजवादी नेताओं पर भी मुकदमें लगा दिए गए हैं। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी के ठोको निर्देश के तहत पुलिस फर्जी एनकाउण्टर कर रही है। मानवाधिकार आयोग और अदालत ने भी इसका संज्ञान लिया है। 





एक बात पर सभी सहमत थे कि समाजवादी सरकार के समय हुए विकासकार्यों की चर्चा आज तक है। समाजवादी सरकार का काम बोलता है। चर्चा यह भी है कि भाजपा सरकार ने जनहित में कोई काम नहीं किया सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए जिनमें एक भी पूरा नहीं हुआ है। लोग भाजपा से बुरी तरह निराश है।  विधायकों ने कहा कि जब सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनेगी तभी जनता की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। भाजपा विकास के मामले में विफल साबित हुई है। उसके राज में जनता त्रस्त है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।