मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अपराधियों को न खाकी का डर है और न ही खादी का: आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश ने एक बार फिर CM योगी को घेरा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जी जो कहते है उस पर अमल करने वाले नहीं है। प्रदेश से ब…

अपराधियों को न खाकी का डर है और न ही खादी का: आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश ने एक बार फिर CM योगी को घेरा
अपराधियों को न खाकी का डर है और न ही खादी का: आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश ने एक बार फिर CM योगी को घेरा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जी जो कहते है उस पर अमल करने वाले नहीं है। प्रदेश से बाहर गए अपराधी वापस आ गए हैं और बेधड़क अपनी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। उन्हें न खाकी का डर रह गया है और नहीं खादी का। उत्तर प्रदेश को भाजपा राज में अपराधी प्रदेश बनने की बदनामी भी उठानी पड़ रही है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''बदायूं में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कादर चैक इलाके में एक महिला को तेजाब पिलाया गया और चाकू से उसका पेट फाड़ दिया गया। इस जघन्य काण्ड से इलाके में दहशत है। बांदा में दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में सर्राफ को बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस सूचना के 2 घंटे बाद तक नहीं पहुंची। सर्राफ को गोली मारने के बाद बदमाश उसके पास के जेवर भी लूट ले गए। हरदोई में मामूली विवाद में किसान के घर पर हमला कर परिवारीजनों को पीटकर घायल कर दिया गया।



उन्होंने कहा,''मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर में घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को बदमाश अपहृत कर ले गए। मजदूर के बेटे का बाद में शव मिला। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पंचकोशी पैगम्बरपुर में एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस बच्चों के अपहरण के मामले में निष्क्रिय साबित हुई। बिलखते परिवारों के प्रति खाकी में संवेदनाशून्यता दिखाई दे रही है, यह निंदनीय है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''उन्नाव में रिश्तेदारों द्वारा सम्पत्ति पर कब्जा करने से पीड़ित महिला को अपने पिता का शव लेकर एसपी कार्यालय तक इंसाफ मांगने के लिए जाना पड़ा। लखनऊ में ठाकुरगंज क्षेत्र में जिला बदर बदमाश घर में आराम करता मिला। गोमतीनगर में माई बार में नशे में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस मेहरबान रही। लखनऊ में ही गुडम्बा में महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की तो उससे रेप का प्रयास हुआ।



उन्होंने कहा,''वस्तुतः भाजपा के संरक्षण में ही अपराधी पनप रहे हैं। खनन, अवैध शराब और दूसरी अवांछनीय गतिविधियों में खुद भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। वैसे भी यह सरकार जाति-धर्म को निगाह में रखकर निर्णय लेती है। वह राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से काम करती है। जनता इस सबसे बुरी तरह आक्रोशित है। वह हालात में बदलाव के लिए सन् 2022 का इंतजार कर रही है। 

                                                  





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।