मुख्य सामग्री पर जाएँ
3 नवंबर 2026

CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले-सत्ता संरक्षित अवांछित समाज विरोधी तत्वों को किसी का डर नहीं, अपराधियों का खूनी खेल जारी है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का खूनी खेल जारी है। सत्ता संरक्षित अवांछित समाज विरोधी तत्वों को…

CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले-सत्ता संरक्षित अवांछित समाज विरोधी तत्वों को किसी का डर नहीं, अपराधियों का खूनी खेल जारी है
CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले-सत्ता संरक्षित अवांछित समाज विरोधी तत्वों को किसी का डर नहीं, अपराधियों का खूनी खेल जारी है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का खूनी खेल जारी है। सत्ता संरक्षित अवांछित समाज विरोधी तत्वों को किसी का डर नहीं है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाओं की सूचनाएं न आती हों। प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। राज्य में संवैधानिक संकट के कारण राष्ट्रपति षासन लगना आवश्यक है।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, कानपुर में 22 जून 2020 को अपहृत युवक संजीत यादव की हत्या समूची कानून व्यवस्था की हत्या है अभी तक उसकी लाश का बरामद न हो पाना पुलिस की अकर्मण्यता और घोर लापरवाही का नतीजा है। अपने इकलौते पुत्र को खोने वाले पीड़ित परिवार में संजीत की मां सुषमा को समाजवादी पार्टी की ओर से 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद दी गई। 




अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में अपराधों की बढ़ोत्तरी ही भाजपा शासन की एक मात्र उपलब्धि रही है। माफियाओं, गुंडो की साठगांठ सत्तारूढ़ दल के नेताओं से है, पुलिस भी उनसे अपनी भागीदारी निभाती है। अभी कानपुर नगर के बिकरू गांव में जो भयानक काण्ड हुआ उससे तो इसी तथ्य की पुष्टि होती है। संजीत यादव के अपहरण के बाद फिरौती की रकम 30 लाख रूपए भी बदमाश पुलिस के सामने से ही लेकर फरार हो गए। खाकी के लिए क्या यह शर्म की बात नहीं?





उन्होंने कहा ,'पुलिस मुख्यालय और यूपी डायल 100 पुलिस व्यवस्था समाजवादी सरकार में की गई थी। भाजपा सरकार ने इस सबको चौपट कर दिया है। भाजपा सरकार में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री जी के नियंत्रण में अब प्रशासन नहीं रह गया है। खाकी पर अपराधी हावी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह तहस नहस है। अराजकता की स्थिति के कारण राज्य में संवैधानिक संकट है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये।






समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अखिलेश यादव के निर्देश पर कानपुर थानान्तर्गत ??र्रा- स्थित संजीत यादव के घर जाकर 5 लाख रूपए का चेक दिया। इस मौके पर संजीत के पिता चमन सिंह यादव और बहन रूचि भी मौजूद थी। समाजवादी पार्टी की मांग है कि राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए की मदद करनी चाहिए।



इस अवसर पर विधायकगण सर्वश्री अमिताभ बाजपेयी, इरफान सोलंकी, गोविन्दनगर क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सम्राट यादव, किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा, पार्षद अर्पित यादव, छावनी कानपुर के पूर्व प्रत्याशी रूमी हसन ने भी पीड़ित परिवार से भेंट की और अपनी संवेदना व्यक्त की।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।