मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा राज में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार, बोले अखिलेश यादव-अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार है। आए दिन उनके साथ होनेवा…

भाजपा राज में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार, बोले अखिलेश यादव-अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया
भाजपा राज में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार, बोले अखिलेश यादव-अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार है। आए दिन उनके साथ होनेवाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया। मुख्यमंत्री जी ने जैसे-तैसे साढ़े तीन साल से ऊपर के दिन निकाल लिए हैं, उनके अपराध के प्रति जीरो टालरेंस का दावा एक बड़े जीरों में बदल गया है। उनका रोमियो स्क्वाड लापता हैं अब चलते-चलाते मुख्यमंत्री जी जिलों में रोल माॅडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं। इसका हश्र भी वही होना है जो अब तक उनके वादो-निर्देशों-आदेशों का होता रहा है।





अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' प्रदेश की जनता पूछती है कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर और बाराबंकी काण्ड दुहराए जाएंगे। इन सभी काण्डों में बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में पुलिस और प्रशासन की लीपापोती की ही नीति रही है। बच्चियों से बर्बरतापूर्ण कृत्य अमानवीयता की हद, निंदनीय और शर्मनाक हैं। हाथरस में दलित बेटी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या के बाद आधीरात में पुलिस ने जबरन उसका दाहसंस्कार कर दिया। घरवालों को उसका मुंह भी देखने नहीं दिया। बाराबंकी में भी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि,''बलिया में 15 अक्टूबर 2020 को बैरिया क्षेत्र में राशन दुकान के आंवटन के विवाद में भाजपा नेता दिनदहाड़े एक युवक जयप्रकाश पाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद सीओ और एसडीएम ने आरोपी को पकड़ लिया था फिर भी उसे छोड़ दिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी के सामने गोली चलाने वाले दुस्साहसी को भाजपा नेता होने के कारण छूट मिल गई। क्षेत्रीय भाजपा विधायक भी हत्यारोपित की पैरवी में उतर आए हैं।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा राज में बेलगाम अपराध, बेखौफ अपराधी इसलिए हैं कि सत्ताधीश ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। राज्य सरकार माफियाओं के आगे नतमस्तक है। लुटेरों को संरक्षण गरीब को गोली यही भाजपा सरकार की जनता को देन है। महामहिम राज्यपाल को प्रदेश में रोज-ब-रोज बढ़ती अराजक स्थिति का संज्ञान लेना चाहिए और अपने संवैधानिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।