मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

JEE-NEET परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की अखिलेश यादव ने निंदा करते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया

लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच NEET-JEE परीक्षा कराने को लेकर विभिन्न राज्यों की अलग-अलग राय बनी हुई है। परीक्षा कराने या इसे स्थगित कर देने की राजनीतिक उठा-पटक के बीच भाजपा शासित मध्य प्रदेश सितंबर में…

JEE-NEET परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की अखिलेश यादव ने निंदा करते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया
JEE-NEET परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की अखिलेश यादव ने निंदा करते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊकोरोना महामारी के बीच NEET-JEE परीक्षा कराने को लेकर विभिन्न राज्यों की अलग-अलग राय बनी हुई है। परीक्षा कराने या इसे स्थगित कर देने की राजनीतिक उठा-पटक के बीच भाजपा शासित मध्य प्रदेश सितंबर में होने वाली परीक्षाओं का संचालन करने की तैयारी में है। जेईई-नीट प्रवेश परीक्षा को स्थगित कराने के लिए विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है|




कोरोना काल में NEET, JEE परीक्षा को स्थगित कराने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन के पास विरोध प्रदर्शन किया| NEET और JEE की परीक्षा को लेकर राजभवन के पास प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 





समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने बयान में कोरोना संकट काल में नीट और जेईई की परीक्षा कराने के भाजपा की केन्द्र सरकार के निर्णय के विरोध में लखनऊ में राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों के शान्तिपूर्ण अहिंसक प्रदर्शन पर बर्बर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।  अखिलेश यादव ने कहा कि, JEE, NEET परीक्षा टालने के लिए परीक्षार्थियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर निर्मम लाठी चार्ज घोर निंदनीय है! उन्होंने कहा,''भाजपा की राज्य सरकार का यह कृत्य अलोकतांत्रिक है और असहमति की आवाज को दबाने का संविधान विरोधी कदम है। भाजपा इससे बेनकाब हो गई है। 





 अखिलेश यादव ने कहा कि,''आज राजभवन पर सैकड़ों की संख्या में समाजवादी युवा प्रधानमंत्री जी को राज्यपाल महोदय द्वारा ज्ञापन देने के लिए राजभवन पर एकत्र हुए थे। ज्ञापन में मांग की गई है कि आज के संकट काल में नीट-जेईई परीक्षाएं कराना लाखों की जिन्दगी से खिलवाड़ होगा। ज्ञापन देने गए नौजवानों पर लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा श्री अरविन्द गिरि, प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड श्री अनीस राजा, तथा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी डाॅ0 राम करन निर्मल को गम्भीर चोटे लगी हैं। प्रदर्शन में मुख्यरूप से सर्वश्री अवनीश यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय, किशन दीक्षित (वाराणसी), प्रदीप शर्मा, तनवीर खान (उन्नाव), राबिन सिंह (सीतापुर), ओम यादव (गोरखपुर), राहुल सिंह (लखनऊ), रिन्कू सिंह (बलिया), सहित अजय यादव, राजेश पाण्डेय ‘बिल्लू‘, शाफे जुबैरी, शोएब खान, मोहम्मद शालिस, सैय्यद इमरान आरिफ, सुल्तान खान, सैय्यद समीर, जुएब कुरैशी, मनोज सिंह, पवन सरोज आदि सैकड़ों नौजवान शामिल थे।




यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पर अपनी क्रूरता का नंगानाच कर युवाओं की आवाज को कुचलने का काम किया है। पुलिस ने लक्ष्य बनाकर युवा कार्यकर्ताओं पर अमानुषिक लाठीचार्ज किया है। पुलिस निर्दोषों पर लाठी चलाकर शायद अपने को गौरवान्वित महसूस करती है। भाजपा सरकार के लिए पुलिस लाठीचार्ज सुखी होने का क्षण होता है। इस सरकार को यह अन्यायपूर्ण आचरण मंहगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नकारात्मक व हठधर्मी बदले की राजनीति करने वाली भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियों के खिलाफ देश में एक नई युवा क्रान्ति जन्म ले रही है।




अखिलेश यादव ने परीक्षार्थियों तथा अभिभावकों के समर्थन में तथा परीक्षाओं और भाजपा के खिलाफ खुला पत्र लिखा है और कहा है कि जान के बदले एग्जाम, यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कोरोना महामारी का भय और असुविधा के कारण पूरी एकाग्रता से परीक्षा दे पाना सम्भव नहीं होगा। दुविधाग्रस्त स्थिति में नीट और जेईई के प्रतियोगी कैसे परीक्षा दे पाएंगे...? यादव ने कहा कि कोरोना व बाढ़ में जबकि बस, ट्रेन बाधित है तो बच्चे दूर-दूर से कैसे परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचेंगे...? गरीब ग्रामीण ही नहीं बल्कि वे मां-बाप भी पैसा कहां से लाएंगे जिनका रोजगार बाढ़ व कोरोना में छिन गया है।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा गम्भीर हालात में परीक्षा कराने के हठ पर अड़ी है तो उसे परीक्षार्थियों के आने-जाने खाने-पीने व ठहरने का वैसा ही प्रबन्ध करना चाहिए जैसा वे विधायकों की खरीद फरोख्त के समय करती है। भाजपा का यह कथन हास्यास्पद है कि जब दूसरे कामों के लिए लोग घर से निकल रहे है तो वह परीक्षा क्यों नहीं दे सकते? 




अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार बेरोजगारी से जूझ रहे युवा तथा कोरोना, बाढ़ एवं अर्थव्यवस्था की बदइंतजामी से त्रस्त गरीब, निम्न मध्यम वर्ग युवाओं और अभिभावकों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई कर रही है। भाजपाई सत्ता के मद में चूर होकर जनतांत्रिक मान्यताओं एवं अपने संवैधानिक दायित्व का भी निर्वहन नहीं कर रहे है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।