मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में घोटाले ही घोटाले: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जीरो टॉलरेंस की कहानी सुबह-शाम, सोते-जागते दुहराने वाली भाजपा सरकार में अब घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। प्रश…

भाजपा सरकार में घोटाले ही घोटाले: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में घोटाले ही घोटाले: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जीरो टॉलरेंस की कहानी सुबह-शाम, सोते-जागते दुहराने वाली भाजपा सरकार में अब घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। प्रशासन तंत्र पर भाजपा सरकार की पकड़ नहीं दिखाई पड़ रही है। भ्रष्टाचार सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहा है। विकास की काल्पनिक कहानियां गढ़ी जा रही हैं ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,'' भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या में भी भ्रष्टतंत्र का जाल फैला हुआ है। वहां आसपास के गांवों के किसानों की जमीनों का संतोषजनक मुआवजा नहीं दिया गया, उल्टे प्रताड़ित किया गया। भाजपा समर्थित भूमाफियों और सत्ताधीशों ने मिलकर श्रीराम जन्म भूमि से चन्द कदम की दूरी पर माझा जमथरा गांव में 4 बिस्वा खतौनी को कूट रचित दस्तावेज में 21 बीघा दिखा कई करोड़ रूपयों का घोटाला कर दिया।



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि,'' भाजपाराज में मिड-डे-मील में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। कन्नौज के कंपोजिट विद्यालय, मदनापुर काजी में बच्चों को घटिया खाना दिया गया। शिकायत पर शिक्षक ने चार छात्रों की पिटाई की और स्कूल से भगा दिया। वैसे भाजपा सरकार ने मिड-डे-मील में पोषक तत्वों को हटा दिया है। गरीब के बच्चों को दूध, फल आदि नहीं दिया जा रहा है।



उन्होंने कहा,''भाजपा सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने का ढोल पीटने में कोई कसर नहीं रखी थी परन्तु प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुफ्त राशन योजना में तरह-तरह के नियम कानून और पेंच फंसाकर गरीबों को खाने का अधिकार भी छीनने की साजिश की जा रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा राज में कृषि विभाग ने एक बड़ा चमत्कार कर दिखाया। इस वर्ष 23 जिलों में 40 प्रतिशत से भी कम वर्षा हुई जबकि 45 जिलों में सामान्य से कम वर्षा रिकार्ड की गई। सूखे की छाया मंडरा रही है। मौसम की बेरुखी से किसानों के सूखे खेतों में भी लक्ष्य से ज्यादा क्षेत्रफल में बोआई का लक्ष्य 9603 हेक्टेयर का था लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने ऐसा कमाल किया कि प्रदेश में सूखे के बुरे हालात के बावजूद 98.204 प्रतिशत हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई करा दी। अब इस गोरखधंधे पर मुख्यमंत्री जी क्या कहेंगे?



उन्होंने कहा,''बात बहुत साफ है, भाजपा सरकार की असली रंगत रोज-रोज सामने आने लगी है। उसने विकास के नाम पर सिर्फ बजट का बंदरबाट किया है। बड़े-बड़े विज्ञापन, बड़े-बड़े दावे इन सबकी पोल धीरे-धीरे खुलने लगी है। लोग जान रहे हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है। जनता अब 2024 में भाजपाईयों को सही जवाब देगी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।