मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके का आविष्कार कर रही भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ :समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र जी की 90वीं जयंती आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश य…

भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके का आविष्कार कर रही भाजपा: अखिलेश यादव
भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके का आविष्कार कर रही भाजपा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ :समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र जी की 90वीं जयंती आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमतीनगर, लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में स्थापित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रमुख नेता मौजूद रहे।   


अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा एवं राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी सहित जनेश्वर मिश्र की पुत्री श्रीमती मीना तिवारी तथा भाई तारकेश्वर मिश्र ने भी जनेश्वर मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।  


जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् अखिलेश यादव ने किरनमय नंदा और राजेन्द्र चौधरी के साथ पार्क का भ्रमण किया। देश में ऐसा पार्क नहीं है। लन्दन के हाईड पार्क से भी ज्यादा इसका क्षेत्रफल है। जनेश्वर मिश्र पार्क में चारो तरफ फैली हरियाली और घास के मैदान मन मोहते है। पार्क में तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज शान से फहरा रहा है। इसे समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने स्थापित किया था। यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रस्तुत क्रांतिकारी जनेश्वर पुस्तक का विमोचन किया। इसके लेखक धनीलाल श्रमिक है।  



इस अवसर पर एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धर्म का दुरुपयोग कर सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा देश की गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ है। जनता को गुमराह कर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। 


 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को चीफ सेक्रेट्री बना रखा है, प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी नहीं है। अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भाजपा भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके का आविष्कार कर रही है। 


 अखिलेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। विकास अवरूद्ध हो गया है। मणिपुर जैसी घटनाओं के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। मणिपुर में महिलाओं को अपमानित किया गया। देश का सिर शर्म से झुक गया। 


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। भाजपा महिलाओं को सम्मान नहीं दिला सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का सामाजिक सद्भाव खराब कर रही है और नफरत पैदा कर रही है। ऐसे में सच्चे लोगों को आगे आना पड़ेगा। 


 अखिलेश ने कहा कि श्री जनेश्वर मिश्र जी ने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने गैरबराबरी, सामाजिक और आर्थिक भेदभाव मिटाने तथा साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को डॉ0 राममनोहर लोहिया और नेताजी जी श्री मुलायम सिंह यादव और अन्य समाजवादी नेताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाया।



श्री यादव ने कहा कि श्री मिश्र जी आजीवन गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने सभी के साथ समानता का व्यवहार किया। संसद में उनको सभी शांति से सुनते थे। समाजवादी पार्टी उनके ही आदर्शों पर चल रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।