मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में अब सीधा जनता पर हो रहा वार, पुलिस प्रशासन हो गया निरंकुश: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन निरंकुश हो गया है। पुलिस लोगों की रक्षा करने के बजाए उन्हें पीट रही है और प्रत…

भाजपा सरकार में अब सीधा जनता पर हो रहा वार, पुलिस प्रशासन हो गया निरंकुश: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में अब सीधा जनता पर हो रहा वार, पुलिस प्रशासन हो गया निरंकुश: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन निरंकुश हो गया है। पुलिस लोगों की रक्षा करने के बजाए उन्हें पीट रही है और प्रताड़ित कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन गरीब और पीड़ित को अपमानित कर रही है।



यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अब सीधा जनता पर वार हो रहा है। कहीं पर पुलिस दरोगा पीड़ितों को पीट रहे हैं, तो कहीं पुलिस अनुशासनहीन होकर विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुल्डोजर नहीं।


अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में पुलिस अपराधियों और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए आम जनता और पीड़ितों पर अपना डंडा चलाकर गरीबों की आवाज को दबाना चाहती है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। भाजपा सरकार और उसकी पुलिस जनप्रतिनिधियों और आम जनता के प्रति अमानवीय व्यवहार कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, हर दिन हत्या, लूट  डकैती और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।


 यादव ने कहा है कि अपराधी और गुंडे खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि गुंडों और अपराधियों को भाजपा सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है जबकि यही पुलिस निर्दोष जनता को परेशान करती है और विपक्ष के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें अपमानित और परेशान करती है।


 अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का व्यवहार पूरी तरह से तानाशाही है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। जनता में भाजपा सरकार के रवैए के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है, प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार से इस तानाशाही व्यवहार का हिसाब जरूर लेगी।  

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।