मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल, हर तरफ 'दूनी रफ्तार' से अपराधी तत्व फैला रहे अपना आतंक: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ दूनी रफ्तार से अपराधी तत्व अपना आतंक फैला रहे हैं। भाज…

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल, हर तरफ 'दूनी रफ्तार' से अपराधी तत्व फैला रहे अपना आतंक: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल, हर तरफ 'दूनी रफ्तार' से अपराधी तत्व फैला रहे अपना आतंक: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ दूनी रफ्तार से अपराधी तत्व अपना आतंक फैला रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा सत्ता के डबल इंजन की पावर वाली गाड़ी से लोगों को रौंदने का सिलसिला भी बेरोकटोक चल रहा है। 



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपाई विधायक की गाड़ी से लखीमपुर खीरी में कुचलकर 2 भाईयों की कुचलकर मौत हो गई।बुलन्दशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा हो गई जिनका अतापता नहीं मिला है। पुलिस ने न एफआईआर दर्ज की नहीं कोई जांच शुरू की। राजधानी लखनऊ में सीएम की नाक के नीचे बदमाशों ने तांडव किया। 20 बदमाशों ने मिलकर 5 थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाया, कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।



अखिलेश ने कहा,''रामपुर में नैनीताल हाई-वे पर कल दिन दहाड़े फाइनेंस कम्पनी के एजेंट की हत्या उसकी मां के सामने की गई। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में बार के वांउसर ने मैनेजर को पेन की नोक से गोद डाला। प्रयागपुर-बहराइच में भाई -भतीजों ने एक दम्पत्ति का डबल मर्डर कर दिया।


https://www.thevirallines.net/bahraich-news-uttar-pradesh-nephews-killed-uncle-and-aunt-with-shovel-in-payagpur-thana-area 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,''लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। झांसी में भी पत्रकार पर हमला बोला गया।


https://www.thevirallines.net/lakhimpur-kheri-news-uttar-pradesh-bjp-mlas-scorpio-trampled-the-bike-riders-both-died-on-the-spot 


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,''भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निर्मम प्रहार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे है। भाजपा सरकार में न्याय नहीं, हर तरफ शासन सत्ता की मनमानी चल रही है। निर्दोष पिस रहे हैं और गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है यही भाजपा राज की सच्चाई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।