मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में अस्पतालों में भारी अराजकता, बुरी तरह 'चरमरा' गई स्वास्थ्य सेवाएं: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार में अस्पतालों में भारी अराजकता है। इलाज औ…

भाजपा सरकार में अस्पतालों में भारी अराजकता, बुरी तरह 'चरमरा' गई स्वास्थ्य सेवाएं: अखिलेश
भाजपा सरकार में अस्पतालों में भारी अराजकता, बुरी तरह 'चरमरा' गई स्वास्थ्य सेवाएं: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार में अस्पतालों में भारी अराजकता है। इलाज और दवा के बगैर मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। जनता संकट में है, भाजपा सरकार संवेदनहीन है। जब राजधानी लखनऊ में रोज दर्जनों डेंगू और बुखार के मरीज मिल रहे हैं तो अन्य जनपदों के हालात का अंदाजा ही लगाया जा सकता है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि बरसात और जलभराव से मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। लगभग 3500 से ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके हैं। टाइफाइड बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। बच्चों को खांसी-बुखार, उल्टी दस्त आदि हो रहा है। अस्पतालों में इन सभी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की मौतें हो रही है। अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए न तो डॉक्टर हैं और न ही जांच और दवाएं है।



अखिलेश यादव ने कहा कि डेंगू से बचाव में लार्वा नष्ट करने के लिए छिड़काव की व्यवस्था पर अभी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय अधिकारियों का ध्यान नहीं गया है। नगर निगम और नगर पंचायतों की ओर से साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की अकर्मण्यता साफ दिखाई दे रही है।


 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री जी बयानबाजी करके जगह-जगह अफसरों को बस धमकाने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्यमंत्री जी दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। जनता भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वैसे ही छोड़ देगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।