मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा नेता 'विकास 'का खूब ढिंढोरा पीटते, पूछने पर चार काम भी नहीं गिना पाते: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,'' भाजपा सरकार ने झूठे वादे करने में रिकार्ड कायम कर लिया है। मुख्यमंत्री जी जब तब बयान देने के लिए बयान देते हैं परन्तु उनके बयान का…

भाजपा नेता 'विकास 'का खूब ढिंढोरा पीटते, पूछने पर चार काम भी नहीं गिना पाते: अखिलेश
भाजपा नेता 'विकास 'का खूब ढिंढोरा पीटते, पूछने पर चार काम भी नहीं गिना पाते: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,'' भाजपा सरकार ने झूठे वादे करने में रिकार्ड कायम कर लिया है। मुख्यमंत्री जी जब तब बयान देने के लिए बयान देते हैं परन्तु उनके बयान का कहीं कोई असर अफसरानों पर नज़र नहीं आता है। प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कई तारीखें तय हुई पर हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक में भाजपा सरकार के दावे में कोई दम नहीं दिखता है।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'' समझ में नहीं आता है कि गड्ढा मुक्त करने की मुहिम में करोड़ों रूपए कहां खर्च हो गए? भाजपा राज में सड़कों की दुर्दशा में कोई बदलाव नहीं आया है। खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन सड़क के गड्ढो में फंसकर गाड़ियां पलट रहीं और दुर्घटनाओं में रोज सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं या उनकी मौतें हो रही है।


उन्होंने कहा,''विडम्बना तो यह है कि लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग, जिस पर रोज मंत्रियों, बड़े अफसरों का आना-जाना रहता है, की सड़क ऐसी ऊंची-नीची बना दी गई है जो सफर में झूला झूलने का अनुभव कराती है। हो सकता है बदले की भावना से ऐसी गड़बड़ सड़क बनाई गई हो, क्योंकि इसी मार्ग पर समाजवादी पार्टी का प्रदेश मुख्यालय भी है।


अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा नेता अपने विकास का खूब ढिंढोरा पीटते नहीं अघाते लेकिन पूछने पर विकास के चार काम भी नहीं गिना पाते हैं। जो सड़कें और एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार में बने हैं वे सभी घटिया निर्माण साबित हुए हैं। कहीं सड़क धंस गई, कहीं उद्घाटन के बाद ही सड़क उखड़ने लगी। इसके मुकाबले समाजवादी सरकार में जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना, उसकी गुणवत्ता के सभी कायल हैं। इस पर वायु सेना के सुखोई विमान भी उतर चुके हैं। विकास के इस मानक के आगे भाजपा के निर्माण कहीं गिनती में नहीं आते हैं।


उन्होंने कहा,'समाजवा??ी सरकार ने काम किए, उसके काम बोलते है, भाजपा सरकार ने कोई काम खुद करने के बजाय समाजवादी सरकार के कामों पर ही अपना ठप्पा लगाने का काम किया है। भाजपा राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।