लखनऊ:मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| वे 70 वर्ष के थे| कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद वे इंदौर के श्री अरबिंदो अस्पताल अस्पताल में भर्ती थे| समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मशहूर शायर राहत इंदौरी की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया|
अपने ट्वीट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, यूँ तो सारी दुनिया के थे, बस कहने को इंदौरी थे| राहत इंदौरी जी को याद करते हुए... #RahatIndori
समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट लिखा, 'दो गज़ सही मगर यह मेरी मिल्कियत तो है ऐ मौत तूने मुझे ज़मीदार कर दिया' मशहूर शायर राहत इंदौरी जी का निधन अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना।
इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान राहत इंदौरी का निधन हो गया| अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि उर्दू कवि राहत इंदौरी को भर्ती किए जाने के बाद दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका| श्री अरबिंदो अस्पताल डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि,''राहत इंदौरी का अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें आज 2 हार्ट अटैक आए और बचाया नहीं जा सका। रविवार शाम को उन्हें कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था
राहत इंदौरी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, मंगलवार सुबह उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के ज़रिए दी थी| मशहूर शायर राहत इंदौरी ने ट्वीट कर कहा था कि, कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी|