मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उन ख़बरनवीसों से रहना है ख़बरदार, जो बने बैठे हैं हुक्मरानों के वफ़ादार : 14 न्यूज एंकरों के बहिष्कार के फैसले के बाद अखिलेश की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन INDIA ने आजतक की चित्रा त्रिपाठी, अमन चोपड़ा, रुबिका लियाकत, अमीश देवगन और सुधीर चौधरी समेत (विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल टिप्पणियाँ, फेक न्यूज़ फ़ैलाने, भड़काऊ बहस कराने…

उन ख़बरनवीसों से रहना है ख़बरदार, जो बने बैठे हैं हुक्मरानों के वफ़ादार : 14 न्यूज एंकरों के बहिष्कार के फैसले के बाद अखिलेश की प्रतिक्रिया
उन ख़बरनवीसों से रहना है ख़बरदार, जो बने बैठे हैं हुक्मरानों के वफ़ादार : 14 न्यूज एंकरों के बहिष्कार के फैसले के बाद अखिलेश की प्रतिक्रिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन INDIA ने आजतक की चित्रा त्रिपाठी, अमन चोपड़ा, रुबिका लियाकत, अमीश देवगन और सुधीर चौधरी समेत (विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल टिप्पणियाँ, फेक न्यूज़ फ़ैलाने, भड़काऊ बहस कराने वाले) 14 न्यूज एंकर्स का बहिष्कार कर दिया है| INDIA गठबंधन समन्वय समिति की पहली बैठक के बाद 'इंडिया' ने यह फैसला लिया है| 14 न्यूज एंकरों के बहिष्कार के फैसले के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है|



अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा,''उन पत्रकारों से सावधान रहना है, जो बीजेपी के प्रति वफादार हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उन ख़बरनवीसों से रहना है ख़बरदार , जो बने बैठे हैं हुक्मरानों के वफ़ादार!



विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की मुंबई बैठक में बनी कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों की पहली मीटिंग बुधवार को दिल्ली में हुई| समन्वय समिति की पहली बैठक के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने तय किया है कि वो अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को इन  (अदिति त्यागी,अमन चोपड़ा,अमीश देवगन,आनंद नरसिम्हन, अर्णब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव , चित्रा त्रिपाठी , गौरव सावंत ,नविका कुमार;  प्राची पराशर; रुबिका लियाकत; शिव अरुर; सुधीर चौधरी और सुशांत सिन्हा ) 14 टीवी एंकर्स के शो में भेजना बंद कर देंगे|



कांग्रेस ने कहा,''हर रोज शाम 5 बजे कुछ टीवी चैनल्स पर नफरत का एक बाजार सजाया जाता है।  ऐसे में INDIA गठबंधन ने तय किया है कि 'हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे' ....हमारा उद्देश्य है ‘नफरत मुक्त भारत’ ,  जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA|


कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,हर रोज शाम पाँच बजे से कुछ चैनल्स पर नफ़रत की दुकानें सजायी जाती हैं।  हम नफ़रत के बाज़ार के ग्राहक नहीं बनेंगे। हमारा उद्देश्य है ‘नफ़रत मुक्त भारत’।  बड़े भारी मन से यह निर्णय लिया गया कि कुछ एंकर्स के शोज़ व इवेंट्स में हम भागीदार नहीं बनें। हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल टिप्पणियाँ, फेक न्यूज़ आदि से हम लड़ते आएँ हैं और लड़ते रहेंगे लेकिन समाज में नफ़रत नहीं फैलने देंगे।  मिटेगी नफ़रत ~ जीतेगी मुहब्बत।  जुड़ेगा_भारत_जीतेगा_इण्डिया

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।