अखिलेश यादव ने 'मंदी का जनक कौन‘ और ‘काला धन‘ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- नोटबंदी से अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है
लखनऊ:आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपक पाण्डेय की पुस्तक ‘मंदी का जनक कौन‘ तथा नरेन्द्र यादव की पुस्तक ‘काला धन‘ का विमोचन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
अखिलेश यादव ने 'मंदी का जनक कौन‘ और ‘काला धन‘ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- नोटबंदी से अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ:आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपक पाण्डेय की पुस्तक ‘मंदी का जनक कौन‘ तथा नरेन्द्र यादव की पुस्तक ‘काला धन‘ का विमोचन किया|
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत में नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। नोटबंदी से उन्हें तकलीफ पहुंची है जिन्होंने कभी कालाधन नहीं बनाया। जिन्होंने काला धन बनाया वे देश छोड़कर चले गए। चलन में जो रूपया था वही रिजर्व बैंक में वापस आ गया। बाहर का कालाधन वापस नहीं आया। जीडीपी में भारी गिरावट आ गई है। यह अपरिपक्व फैसला था। भाजपा ने साजिशन चुनाव जीतने के लिए यह सब किया।
यादव ने कहा कि नोटबंदी से गरीब किसान, नौजवान, को कुछ नहीं मिला। व्यापार खत्म हुआ। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा छोड़ दिया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने 22 हजार बार झूठ बोला था। अपने देश में प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के झूठ की गणना कर ली जाए तो संख्या लाख तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता अब वैसे ही बदलाव के मूड में है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।