मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

‘कैंचीजीवी‘ सरकार..:पीएम मोदी के वार के बाद अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं....

लखनऊ: यूपी में अगले साल होने वाले असेंबली चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान तेज होता जा रहा है| पीएम नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का…

‘कैंचीजीवी‘ सरकार..:पीएम मोदी के वार के बाद अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं....
‘कैंचीजीवी‘ सरकार..:पीएम मोदी के वार के बाद अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं.... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी में अगले साल होने वाले असेंबली चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान तेज होता जा रहा है| पीएम नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करते हुए  मैं जब आज दिल्ली से चला तो मैं सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा और कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो मैंने काटा था। कुछ लोगों की ऐसा कहने की आदत है, हो सकता है कि बचपन में इस योजना का फीता भी उन्होंने ही काटा हो। उन्होंने कहा,'''कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है| हम लोगों की प्राथमिकता योजनाओं को समय पर पूरा करने का है| पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया| यादव ने कहा कि दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं... वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं। सपा की काम करने वाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी‘ सरकार में ये फर्क साफ हैं। इसीलिए बाइस के चुनाव में भाजपा पूरी तरह साफ होने वाली है।




समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राम मनोहर लोहिया सभागार में आज पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं 403 विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तथा बूथ कमेटी की सक्रियता के बारे में भी चर्चा की गई।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की साजिशों से सावधान किया। यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है और सत्ता की भूख में वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। पंचायत के चुनावों में उसका आचरण तानाशाही का रहा है। भाजपा ने उसमें महिलाओं का चीरहरण जैसा जघन्य काम किया।



यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा ने अपने शासनकाल में एक भी जनहित का काम नहीं किया। समाज का हर वर्ग आक्रोशित है। लोग अब भाजपा सरकार को और ज्यादा बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। वे भाजपा से छुटकारा पाना चाहते है। समाजवादी पार्टी ने जनहित के जितने काम किए उससे सभी प्रभावित है और वे उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार चाहते हैं। 



अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि समाजवादी सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत हुई, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना, बुन्देलखंड में राहत की कई योजनाएं चलाई, लखनऊ में मेट्रो चली, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाया, सरयू-राप्ती योजना का 80 प्रतिशत कार्य समाजवादी सरकार में हो चुका था। इसे पूरा कराने में भाजपा ने 5 साल लगा दिए। भाजपा की आदत केवल उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करने की है। समाजवादी सरकार के समय ही जगदीशपुर से हल्दिया तक गैस पाइप लाइन बिछा दी गई थी तभी फर्टिलाइजर कारखाना गोरखपुर में चल पाया। एम्स की जमीन भी समाजवादी सरकार ने दी थी। 



 यादव ने कहा कि दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं। सपा की काम करने वाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी‘ सरकार में ये फर्क साफ हैं। इसीलिए बाइस के चुनाव में भाजपा पूरी तरह साफ होने वाली है। जो संकेत है भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ेगी क्योंकि उसकी स्लेट इस मामले में साफ है। भाजपा की तैयारी षडयंत्र से भरी हुई है। इसलिए बूथ स्तर तक सतर्कता बरतनी चाहिए। 



यादव ने कहा कि समाजवादियों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी संविधान को बचाने की है। समाजवादियों और अम्बेडकरवादियों को अब इसमें अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। यह चुनाव देश को बचाने का है। जनहित के विकास कार्यों के लिए समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता है। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी। भाजपा की इस बार ऐतिहासिक हार होगी।

    


 बैठक के अंत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी शहीदों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। अखिलेश यादव ने कहा कि  रावत का शौर्यपूर्ण जीवन था। देश अपने अमर जवानों को सदैव याद करेगा। सभी ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।