मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर BJP ने किसान को धोखा दिया और अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी:अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कल 8 दिसम्बर 2020 को किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन है। उ…

दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर BJP ने किसान को धोखा दिया और अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी:अखिलेश यादव
दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर BJP ने किसान को धोखा दिया और अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी:अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कल 8 दिसम्बर 2020 को किसानों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके संघर्ष के प्रति उसकी पूरी प्रतिबद्धता है।




अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ लूट हो गई है। उनका धान नहीं खरीदा गया। मक्का नहीं खरीदा गया। मंहगाई लगातार बढ़ रही है। दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर किसान को धोखा दिया गया है। अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी है। पैदावार की लूट बचाने के लिए मंडिया होनी चाहिए। डाॅ0 स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी ने किसानों के हित में जो व्यवस्थाएं की थी, भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया। आखिर किसान क्या करें? किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।




अखिलेश यादव ने शिक्षक और स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से चुनाव हुआ होता तो समाजवादी पार्टी और सीटें जीतती। पूरा प्रशासन और पुलिस भाजपा को जिताने में लगी थी। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए हजारों वोट रद्द किए गए। भाजपा चुनाव में धांधली करती है। बैलेट ने इवीएम को वाराणसी में हरा दिया। यादव ने कहा कि किसानों, गरीबों और मजदूरों की मदद किए बगैर देश की अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ेगी बल्कि और नीचे चली जाएगी। अगर 20 लाख करोड़ का पैकेज किसानों को दे दिया गया होता तो देश की अर्थव्यवस्था अमेरिका को भी पीछे छोड़ देती।                     





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।