मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए ले रही है नारी शक्ति का नाम: महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश का वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारीशक्ति‘ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि समाजवादी ‘आधी आबादी‘ के पूरे सम्मान, सुरक्ष…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए ले रही है नारी शक्ति का नाम: महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश का वार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए ले रही है नारी शक्ति का नाम: महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश का वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारीशक्ति‘ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि समाजवादी ‘आधी आबादी‘ के पूरे सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों ही प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, महिला स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मंहगाई, शिक्षा में उपेक्षा, गरीब निराश्रित महिलाओं की पेंशन आदि समस्याओं को लेकर ‘महिला घेरा‘ कार्यक्रम चलाकर भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे उपेक्षापूर्ण व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। मुख्यमंत्री जी कभी ऐंटी रोमियों स्क्वाड, कभी पिंकबूथ और कभी मिशन शक्ति की खोखली घोषणाओं के जरिए बहकाने का काम करते हैं। महिलाओं के बुनियादी मुद्दों पर कभी भाजपा सोचती नहीं। भाजपा नेतृत्व की पुरूष प्रधान मानसिकता के चलते महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाओं के बावजूद वेतन, पदोन्नति और कार्यव्यवहार में विसंगतियों का साम??ा करना पड़ता है। नेशनल क्राइम ब्यूरों रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराधों में बढ़त को रेखांकित किया गया है। भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश की बदनामी अब राष्ट्रीयस्तर पर भी हो रही है।



उन्होंने कहा,''आज ही महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दयनीय हालात बयां करती और भी खबरें है। बदायूं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने लगाया चौकी में दो सिपाहियों समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। चौरीचौरा में महिला की गला दबाकर हत्या की गई। एटा में घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म। आगरा में जिले के थाना बाह क्षेत्र में घर में घुस कर मां-बेटी की हत्या कर दी गई, युवती की भाभी भी हमले में घायल। प्रदेश में हर रोज बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''मुख्यमंत्री जी के शासनकाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की एक बानगी ताजनगरी आगरा में दिखाई दी जहां हर दिन 16 महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। भाजपा सरकार में पुलिस का इस्तेमाल सिर्फ विरोधियों को फंसाने के लिए हो रहा हैं तो महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी? समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के सम्मान-सुरक्षा के लिए जो कदम उठाए थे भाजपा सरकार ने उन पर भी स्याही डाल दी है।



उन्होंने कहा,''समाजवादी पार्टी की सरकार में ही रानी लक्ष्मी बाई सम्मान, महिला पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप के साथ महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू हुई थी। तेजाबी हमलों की शिकार युवतियों को तीन-तीन लाख की सहायता सहित उनके मुफ्त इलाज, की व्यवस्था भी समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुई थी। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए 102 नेशनल एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। गर्भवती महिलाओं के पोषक आहार की भी व्यवस्था हुई थी।



''समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में सस्ते सेनेटरी नैपकीन की निर्माण यूनिट की स्थापना को प्रोत्साहित किया था। ग्रामीण महिलाओं में स्वच्छता और स्वास्थ्य की समस्या को दूर करने हेतु पहले चरण में कन्नौज, महोबा एवं बाराबंकी में सस्ते सेनेटरी नैपकीन बनाने वाली सेमी ऑटो मशीन स्थापित की गई थी।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए नारी शक्ति का नाम ले रही है। महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शन भी उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ साधने और वोट जुटाने का एक जरिया है। अच्छा होता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री जी नारी सुरक्षा के लिए जमीन पर कुछ ठोस काम करते और महिलाओं के दिन प्रतिदिन होते अपमान पर रोक लगती लेकिन अब इतनी देर हो गयी है कि जनता भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकती।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।