मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगो को तबाह कर दिया, गरीब-किसान व नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने प्रदेश और देश में संकट पैदा किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोग…

महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगो को तबाह कर दिया, गरीब-किसान व नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर: अखिलेश यादव
महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगो को तबाह कर दिया, गरीब-किसान व नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने प्रदेश और देश में संकट पैदा किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगो को तबाह कर दिया है। गरीब, किसान, नौजवान आत्महत्या करने पर मजबूर है। भाजपा सरकार ने जनता को अपने पांच साल का हिसाब नहीं दिया, अब सौ दिन का ढिंढोरा पीट रही है। 



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''पिछले दिनों भ्रष्टाचार के चलते झांसी में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, अब कर्ज के बोझ से दबे ललितपुर के किसान ने जहर खाकर जान दे दी। इसी तरह आगरा में महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त एक परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। भाजपा सरकार का डबल इंजन लोगों को रौंद रहा है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार नौजवानों और युवाओं को नौकरी, रोजगार देने के झूठे दावे कर रही है। सरकार के सारे दावे झूठे, कागजी और जनता को गुमराह करने वाले हैं। भाजपा ने पिछले पांच साल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया।



उन्होंने कहा,“ प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, कुशासन और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सौ दिन की उपलब्धियों का झूठा प्रचार शुरू किया है। जबकि इस सरकार ने सौ दिन में किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। बस इसने सत्ता और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र और संविधान को रौंदा है। विकास को रोका और स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।