मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी को 'योगी' सरकार नहीं 'योग्य' सरकार चाहिए: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''दिल्ली में बड़े-बड़े बैनर, विज्ञापन, होर्डिंग लगे हैं कि बड़े पैमाने पर रोज़गार और नौकरी दी गई। उत्तर प्रदेश के कितने नौजवानों को नौकरी और रोज़गार मिले, ये सब…

यूपी को 'योगी' सरकार नहीं 'योग्य' सरकार चाहिए: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज
यूपी को 'योगी' सरकार नहीं 'योग्य' सरकार चाहिए: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''दिल्ली में बड़े-बड़े बैनर, विज्ञापन, होर्डिंग लगे हैं कि बड़े पैमाने पर रोज़गार और नौकरी दी गई। उत्तर प्रदेश के कितने नौजवानों को नौकरी और रोज़गार मिले, ये सबसे बड़ा सवाल है। भाजपा सरकार बताए कि जो शिलान्यास किए गए थे, उनमें से 4.5 साल में कितने पूरे हुए|



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें से अधिकांश समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू किए गए थे। सपा ने इसके लिए जमीन नहीं दी होती तो गोरखपुर एम्स कभी नहीं बन पता। 



अखिलेश ने दावा किया कि यूपी में योगी सरकार जा रही है और योग्य सरकार आ रही है|  उन्होंने कहा,''उत्तर प्रदेश के लोग अब 'योगी' सरकार नहीं चाहते, वे 'योग्य' सरकार चाहते हैं|



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'जो बेरोज़गारी और नौकरी का सवाल है, समय बदला है इसलिए सरकारों को भी काम करने का तरीका बदलना पड़ेगा। समाजवादी सरकार उत्तर प्रदेश में नया युग लाएगी... गांव के गरीब बच्चों की पढ़ाई का स्तर कैसे बेहतर किया जाए, इसपर हम काम करेंगे|



बीजेपी ने दिखाया सपना 2022 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आमदनी, कहां हैं बढ़ी आमदनी वाले किसान? वे परियोजनाओं की तुलना में विज्ञापनों पर अधिक खर्च करते हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रहे हैं कि युवाओं को नौकरी मिल रही है, यूपी में उन्हें नौकरी कहां दी?...



समाजवादी पार्टी ने युवाओं को लैपटॉप दिए और भाजपा ने उन पर लाठीचार्ज किया। सपा ने गरीबों को लोहिया आवास दिया और लखीमपुर खीरी में भाजपा ने किसानों को कुचलकर मार डाला। समाजवादी पार्टी विकास में विश्वास रखती है जबकि नाम बदलने में विश्वास रखती है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।