मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अब चलाचली की बेला में महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा के नाम पर अब स्क्वाड की जगह नये संगठन बनाकर जनता को गुमराह कर रही है BJP:अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हो रही अपराधों से निपटने के लिए CM योगी ने एक नई संस्था की शुरुआत की घोषणा की है| सीएम योगी ने 'महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन' तथा 'अपर पुलिस महानिदे…

अब चलाचली की बेला में महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा के नाम पर अब स्क्वाड की जगह नये संगठन बनाकर जनता को गुमराह कर रही है BJP:अखिलेश यादव
अब चलाचली की बेला में महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा के नाम पर अब स्क्वाड की जगह नये संगठन बनाकर जनता को गुमराह कर रही है BJP:अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हो रही अपराधों से निपटने के लिए CM योगी ने एक नई संस्था की शुरुआत की घोषणा की है| सीएम योगी ने 'महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन' तथा 'अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल विकास सुरक्षा' के नवीन पद एवं कार्यालय के गठन की घोषणा की है| सीएम योगी के इस घोषणा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा और सवाल उठाये| उन्होंने पूछा, ऐंटी रोमियों स्क्वाड की जो घोषणा की थी, उसका क्या हुआ, पुलिस कमिश्नरी प्रणाली राजधानी में लागू करने के बावजूद अपराध नियंत्रण के दावों का क्या हुआ?




उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता में आते ही भाजपा ने ऐंटी रोमियों स्क्वाड की घोषणा की थी। इस स्क्वाड ने महिलाओं का उत्पीड़न रोकने में कोई भूमिका नहीं निभाई उल्टे उससे उन्हें अपमानित करने का काम खूब हुआ। काफी समय से इसका कोई अतापता नहीं चला। इस स्क्वाड की जगह अब किस नये संगठन बनाकर जनता को गुमराह करने का काम भाजपा सरकार करने जा रही है। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली राजधानी में लागू करने के बावजूद अपराध नियंत्रण के दावों का क्या हुआ?





समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनहित में कोई काम नहीं करना चाहती है किन्तु काम के बहाने नए-नए नामों की चर्चा कर जनता को बहकाने में उसका कोई जवाब नहीं है। अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने की ऐसी ही साजिशें रचते उसने साढ़े तीन साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन झूठ ज्यादा दिन टिकता नहीं है। जनता सच्चाई जानती है। सन् 2022 में जनता भाजपा को उसकी सही जमीन दिखाने में चूक नहीं करेगी।




उन्होंने कहा कि,भाजपा की राज्य सरकार के कार्यकाल में बच्चियों एवं महिलाओं को सबसे ज्यादा दुश्वारियां उठानी पड़ी हैं। हत्या, अपहरण, बलात्कार की घटनाओं से पूरा प्रदेश थर्रा उठा है। महिलाओं एवं बच्चियों की जिंदगी हर क्षण खतरे में रहती है। मुख्यमंत्री जी को उनकी सुरक्षा की कभी चिंता नहीं हुई। अब चलाचली की बेला में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के नाम पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाने की घोषणा की है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''जब भाजपा राज्य में सत्ता में आई थी तो आते ही ऐंटी रोमियों स्क्वाड की घोषणा हुई थी। इस स्क्वाड ने महिलाओं का उत्पीड़न रोकने में कोई भूमिका नहीं निभाई उल्टे उससे उन्हें अपमानित करने का काम खूब हुआ। काफी समय से इसका कोई अतापता नहीं चला। इस स्क्वाड की जगह अब किस नये संगठन बनाकर जनता को गुमराह करने का काम भाजपा सरकार करने जा रही है। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली राजधानी में लागू करने के बावजूद अपराध नियंत्रण के दावों का क्या हुआ?




उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार ने 1090 वूमेन पावर लाइन की व्यवस्था महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों की रोकथाम के लिए की थी। उसकी कार्यप्रणाली काफी प्रभावशाली रही थी। उसको निष्प्रभावी बनाकर भाजपा सरकार ने महिला शक्ति को कमजोर करने का काम किया है। प्रदेश में बढ़ते जनाक्रोश के चलते अब वह महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के बहाने से अपनी साख बचाने की जुगत में लग गयी है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार ने हिंसा में सम्पत्ति के नुकसान की वसूली के लिए प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दे दी है। इस प्राधिकरण का फैसला अंतिम होगा एक और किसी न्यायालय में उसके खिलाफ अपील नहीं की जा सकेगी। यह व्यवस्था एक तरह से अपातकाल जैसी होगी जब न दलील न अपील, न वकील की मान्यता होगी। लखनऊ-मेरठ के अधिकार क्षेत्र वाले इस प्राधिकरण के गठन से सरकार तानाशाही वाले सभी अधिकार हथियाना चाह रही है। दंगा क्षेत्र में हिंसा की रिपोर्ट भी सरकार के इशारे पर दर्ज होगी और बतौर सजा कथित दंगाई से वसूली भी मनमाने तरीके से की जाएगी। प्रदेश सरकार तो मनमाने तरीके से अपने विपक्ष को मौन कराने की हरचंद कोशिश में लगी है।




उन्होंने कहा कि, वस्तुतः भाजपा अपनी एकाधिकारी मनोवृत्ति के चलते लोकतंत्र की सभी मान्यताओं को ताक पर रखने का काम कर रही है। विपक्ष को कुचलने और असहमति के स्वरों को दबाने के लिए भाजपा सरकार आरएसएस एजेण्डा के तहत ये कदम उठा रही है। भय, आतंक और नफरत के रास्ते जनता को उसके मौलिक संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का गम्भीर षडयंत्र कर रही है। भाजपा यह अच्छी तरह समझ ले, लोकतंत्र कोई भीड़तंत्र नहीं है। लोकतंत्र की अपनी संवैधानिक मान्यता है। कोई भी सरकार संविधान की अवहेलना नहीं कर सकती है। संविधान की शपथ लेकर जो सत्ता में आए है उन्हें अपने शपथ की मर्यादा तो रखनी ही चाहिए। वे वचन भंग के दोषी तो न बनें।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।