मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यह पूर्णतया जनविरोधी, मध्यम वर्ग विरोधी और गरीब -किसानों के हितों के विरूद्ध है: केंद्रीय बजट पर अखिलेश यादव

नई दिल्‍ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट 2022-23 को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि जन सामान्य और विशेष कर किसानों-नौजवानो तथा व्यापारी वर्ग क…

यह पूर्णतया जनविरोधी, मध्यम वर्ग विरोधी और गरीब -किसानों के हितों के विरूद्ध है: केंद्रीय बजट पर अखिलेश यादव
यह पूर्णतया जनविरोधी, मध्यम वर्ग विरोधी और गरीब -किसानों के हितों के विरूद्ध है: केंद्रीय बजट पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट 2022-23 को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि जन सामान्य और विशेष कर किसानों-नौजवानो तथा व्यापारी वर्ग को जो उम्मीदें थी, उन पर पानी फिर गया है। गरीब मध्यम वर्ग परेशान है, भाजपा को उनकी कोई चिंता नहीं है।



अखिलेश यादव ने कहा कि काम कारोबार सब हुआ चौपट। ऐतिहासिक मंदी, लाखों की खा गई। आम जनता की आमदनी घट गई। बेकारी बीमारी में बैंकों में जमा सारी बचत निकल गई अब लोगों की जेब काटने के लिए भाजपा का एक और बजट आ गया है। उत्तर प्रदेश से भाजपा के दुःखदायी युग का अंत शुरू हो रहा है।


https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-finance-minister-announced-eclgs-to-be-extended-till-march-2023


अखिलेश यादव ने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है लेकिन इस बजट में राहत नहीं है। बहुत उम्मीद थी कि इनकम टैक्स में छूट मिलेगी, स्लैब में बदलाव होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। केन्द्र की भाजपा सरकार को चिंता सिर्फ बड़े पूंजी घरानों की रहती है, उसकी सारी नीतियां उसके हित की ही बनती हैं।


https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-rahul-gandhi-termed-union-budget-2022-as-zero-budget


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अभी भी सपने दिखाकर धोखे में जनता को रख रही है। किसानों को बजट में गुमराह करने की कोशिश है। एमएसपी को कानूनी रूप देने की बात क्यों नहीं की गई है। रेलवे में नौकरियां कम होती जा रही है। ऐसे दावे-वादे किए जा रहे हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है।


https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-highlights-of-union-budget-2022-23


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट सिर्फ विधानसभा के हो रहे चुनाव के लिए है। यह पूर्णतया जनविरोधी, मध्यम वर्ग विरोधी और गरीब -किसानों के हितों के विरूद्ध है। नौजवानों को पूरी तरह अंधेरे में रखा गया है। उनकी पूरी तरह उपेक्षा हुई है। यह बजट पूरी तरह निराशाजनक, दिशाहीन और महंगाई बढ़ाने वाला है।


https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-finance-minister-nirmala-sitharaman-presents-union-budget-2022-23-in-parliament


'''काम-कारोबार सब हुआ चौपट…ऐतिहासिक मंदी,लाखों की नौकरी कर गयी चट…आम जनता की आमदनी गयी घट…बेकारी-बीमारी में बैंकों में जमा निकली सारी बचत…अब लोगों की जेब काटने के लिए आया भाजपा का एक और बजट… उप्र से भाजपा के दुखदायी युग का अंत शुरू हो रहा है: अखिलेश यादव





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।