मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

UP चुनाव के लिए सपा ने तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी की: फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कौशांबी से पल्लवी पटेल

लखनऊ: UP Polls 2022: सपा ने तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी की| यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर (कुशीनगर) से चुनाव लड़ेंगे जबकि अभिषेक मिश्रा लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से चुनाव लड़ेंग…

UP चुनाव के लिए सपा ने तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी की: फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कौशांबी से पल्लवी पटेल
UP चुनाव के लिए सपा ने तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी की: फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कौशांबी से पल्लवी पटेल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: UP Polls 2022: सपा ने तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी की| यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर (कुशीनगर) से चुनाव लड़ेंगे जबकि अभिषेक मिश्रा लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पल्लवी पटेल कौशांबी से चुनाव लड़ेंगी।



समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और अभिषेक मिश्रा को क्रमशः फाजिलनगर (कुशीनगर) और सरोजिनी नगर (लखनऊ) निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा है| मौर्य पिछले महीने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे|



अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्‍लवी पटेल कौशांबी जनपद के सिराथू विधान सभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनका सामना यूपी के उप मुख्‍यमंत्री व भाजपा उम्‍मीदवाद केशव प्रसाद मौर्य से होगा। 



इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसमें लखनऊ की 6 सीटों से भी उम्मीदवार तय कर दिए हैं। लखनऊ पूर्व से प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को टिकट दिया है। लखनऊ कैंट से पूर्व पार्षद राजू गांधी को टिकट मिला है। खास बात ये है कि ये वही कैंट सीट है, जिससे अपर्णा यादव टिकट मांग रही थीं। यहां से टिकट न मिलने की नाराजगी के चलते ही अपर्णा ने भाजपा का दामन थामा था।



लखनऊ के पुराने शहर की मध्य सीट पर पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा पर भरोसा जताया है। सुल्तानपुर के पूर्व सांसद ताहिर खान को इसौली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का टिकट काट कर पूजा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-yadav-says-this-budget-is-completely-anti-people-anti-middle-class-on-union-budget-2022


रविदास मेहरोत्रा

पूर्व में मध्य सीट से विधायक रह चुके हैं। वो सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। रविदास उन नेताओं में जाने जाते हैं जो जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर धरने पर बैठ जाते हैं।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-yadav-lashed-out-at-yogi-govt-bjp-looted-livelihood-by-attacking-reservation


पूजा शुक्ला 

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र नेता के तौर पर राजनीति की शुरुआत करने वाली पूजा शुक्ला ने सीएम योगी के काफिले को यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में आते वक्त काला झंडा दिखाया था, जिसके बाद पूजा को 26 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। पूजा समाजवादी छात्र सभा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। आंदोलनों में पूजा शुक्ला पर कई बार लाठीचार्ज हुआ है। दिलचस्प बात है कि पार्टी में ब्राह्मणों का झंडा बुलंद करने वाले और लखनऊ उत्तर सीट से विधायक रहे अभिषेक मिश्रा का टिकट काटकर पूजा को टिकट दिया गया है।



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-called-union-budget-capitalist-not-a-word-for-helping-the-poor-and-creating-jobs-in-the-budget



10 प्रत्याशियों की सूची जारी

विधानसभाप्रत्याशी
बांगरमऊमुन्ना अल्वी
बख्शी का तालाबगोमती यादव
लखनऊ पश्चिमअरमान
लखनऊ उत्तरपूजा शुक्ला
लखनऊ पूर्वअनुराग भदौरिया
लखनऊ मध्यरविदास मेहरोत्रा
लखनऊ कैंटराजू गांधी
बछरांवाश्यामसुंदर भारती
इसौलीताहिर खान
बबेरूविशंभर यादव




https://www.thevirallines.net/ranchi-news-jharkhand-cm-hemant-soren-said-bjp-became-a-company-worth-rs-5-thousand-crore-by-selling-all-properties-of-the-country






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।