मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे COVID वैक्सीन, बोले-हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे COVID वैक्सीन| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंग…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे COVID वैक्सीन, बोले-हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे COVID वैक्सीन, बोले-हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे COVID वैक्सीन|  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते|




प्रेस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ,''मैं तो अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, ''मैंने अपनी बात कह दी है| सवाल उठाते हुए उन्होंने आगे कहा,''वो भी बीजेपी लगाएगी...उसका (BJP) भरोसा करूँगा मैं|




अखिलेश यादव ने कहा कि, अपनी सरकार आएगी सबको फ्री में COVID वैक्सीन लगेगी| उन्होंने कहा,'हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते|




बता दें कि,'' देश  में आज (2 जनवरी) से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए आज पूरे देश में कुल 259 जगहों पर ड्राई रन शुरू किया गया है| दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ड्राई रन का जायज़ा भी लिया|



इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा एलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर भारतीय को मुफ्त लगाई जाएगी। इसके लिए किसी से भी किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।



कोरोना वैक्सीन जैसी दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगा' सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि,''कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फ्री होगा|




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के पहले चरण में देश में प्राथमिकता वाले लाभार्थियों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर और 2 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।