मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है योगी सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। गरीबों, महिलाओं और समाज…

किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है योगी सरकार: अखिलेश यादव
किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है योगी सरकार: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति उसका रवैया असंवेदनशील है। सत्ता के अहंकार में वह जनता का उत्पीड़न करने लगी है, इससे वह अलोकप्रियता के साथ लोगों के आक्रोश का भी शिकार हो रही है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' किसानों के हाथ में कटोरा देकर भाजपा सरकार ने अयोध्या में पुण्यकार्य के नाम पर जमीन हड़प ली। अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए गरीब किसानों को भूमि का पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। अधिग्रहीत जमीन के बदले सर्किल रेट बढ़ाकर 6 गुना मुआवजा सरकार को देना चाहिए पर वह अपनी हठधर्मी पर टिकी है। महिलाओं को अंततः कटोरा चम्मच लेकर प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा। सरकार गरीब की आह का मजाक न बनाए।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,'उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधीशों या उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। मवाना भाजपा नगर अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसके द्वारा महिला का अश्लील वीडियों बनाकर दुष्कर्म का प्रयास अत्यंत शर्मनाक है। झांसी में शहर के बीच 10-15 दरिंदों ने छात्रा से गैंगरेप की हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। 




अखिलेश यादव ने कहा है कि,'गोण्डा में दलित बहनों पर एसिड हमले की अमानवीय घटना घटी। गोरखपुर में एक किशोरी की हत्या हुई और प्रतापगढ़ में छेड़खानी से तंग किशोरी ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी। आगरा में लड़की के साथ रेप का मुकदमा देर से दर्ज किया गया। हापुड़ में छेड़छाड़ के विरोध में युवती की हत्या हुई। 





अखिलेश यादव ने कहा है कि,'उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों में यह बहाना बनाती है कि यह आपसी सम्बंधों या रिश्तेदारी का मामला है अपराधियों का नहीं। समाजवादी पार्टी के समय की कारगर 1090 और यूपी डायल 100 नम्बर सेवाओं को निष्प्रभावी बनाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में जनहित का हनन कर रही है। लगता है हाथरस और दूसरी घटनाओं से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। दरिंदों को नहीं है पुलिस का खौफ, मानों पुलिस का खौफ उत्तर प्रदेश से खत्म हो गया है। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।