मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उठाके रास्ते में दीवार, बिछाकर कँटीले तार...कहती है आ करें बात: किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 70वां…

उठाके रास्ते में दीवार, बिछाकर कँटीले तार...कहती है आ करें बात: किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज
उठाके रास्ते में दीवार, बिछाकर कँटीले तार...कहती है आ करें बात: किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए  तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 70वां दिन है| किसान आंदोलन से निबटने के लिए दिल्ली पुलिस  ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैरीकेडिंग कर दी है|




दिल्ली की सीमाओं पर जहां किसानों का आंदोलन चल रहा है वहां बीते दो दिनों से पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। यहां कटीली तारें, बैरिकेडिंग, सीमेंट की बैरिकेडिंग, खाई खोदने से लेकर नुकीले सरिए भी जा रहे हैं ताकि किसान और उनके ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि...बिछाकर कँटीले तार कहती है आ करें बात..



अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा,''सियासत तू है कमाल....उठाके रास्ते में दीवार| बिछाकर कँटीले तार , कहती है आ करें बात #किसान #नहीं चाहिए भाजपा|




किसान आंदोलन से निबटने के लिए दिल्ली पुलिस  ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैरीकेडिंग कर दी है|यही नहीं, पुलिस को तलवारों का सामना करने के लिए स्टील की रॉड दे दी गई हैं| इस तरह पुलिस किसान आंदोलन को लेकर ऐसे कदम उठा रही है जो पहले नहीं उठाए गए हैं, और पूरे बॉर्डर की किलेबंदी कर दी गई| सोमवार को सोशल मीडिया पर शाहदरा जिले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिस के जवान स्टील की लाठी और स्टील के ही हैंड कवर के साथ दिखाई दिए।




जवानों को तलवार से होने वाले हमले से बचाने के लिए एक निजी संस्था ने स्टील की लाठी और हैंड कवर बनाकर दिए। जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस तरह के हथियारों को रखने की कोई अनुमति नहीं है, इसलिए ऐसी सभी लाठियों और स्टील के हैंड कवर को संस्था को वापस कर दिया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।