मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

JEE-NEET परीक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- जान के बदले एग्जाम, नहीं चलेगा-नहीं चलेगा

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेईई-नीट प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जान के बदले एग्जाम, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। उन्होंने…

JEE-NEET परीक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- जान के बदले एग्जाम, नहीं चलेगा-नहीं चलेगा
JEE-NEET परीक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- जान के बदले एग्जाम, नहीं चलेगा-नहीं चलेगा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेईई-नीट प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जान के बदले एग्जाम, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। उन्होंने  ट्वीट कर लिखा, *‘जान के बदले एग्ज़ाम’* नहीं चलेगा-नहीं चलेगा!!!



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में यह भूल गई कि लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं। परीक्षा कराकर आप युवाओं को घरों से निकलने को मजबूर कर रहे हैं। कोरोना व बाढ़ में जब बस व ट्रेन बाधित हैं तो बच्चे दूर-दूर से कैसे आएंगे




बता दें कि कोरोना महामारी के बीच NEET-JEE परीक्षा कराने को लेकर विभिन्न राज्यों की अलग-अलग राय बनी हुई है। परीक्षा कराने या इसे स्थगित कर देने की राजनीतिक उठा-पटक के बीच भाजपा शासित मध्य प्रदेश सितंबर में होने वाली परीक्षाओं का संचालन करने की तैयारी में है।




केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि, 'देश के तमाम छात्रों और अभिभावकों का लगातार ये दबाव और आग्रह रहा कि छात्र कब तक पढ़ता रहेगा और इसका एक वर्ष बर्बाद नहीं होना चाहिए|रमेश पोखरियाल ने कहा कि,'NTA के DG ने मुझे बताया कि JEE में कुल 8,58,000 अभ्यर्थियों में से करीब 7,50,000 अभ्यर्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया। NEET में 15,57,000 अभ्यर्थियों में से 10 लाख से ज़्यादा ने 24 घंटे में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया| ये प्रमाण है कि छात्र हर हाल में चाहता है कि परीक्षा हो|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।