मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसानों पर अत्याचार और अन्याय करने वाली भाजपा को हराएंगे-हटाएंगे: यूपी चुनाव 2022 में भाजपा सरकार को हराने के लिए अखिलेश यादव का ‘अन्न संकल्प’, 'किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान'

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता भाजपा को…

किसानों पर अत्याचार और अन्याय करने वाली भाजपा को हराएंगे-हटाएंगे: यूपी चुनाव 2022 में भाजपा सरकार को हराने के लिए अखिलेश यादव का ‘अन्न संकल्प’, 'किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान'
किसानों पर अत्याचार और अन्याय करने वाली भाजपा को हराएंगे-हटाएंगे: यूपी चुनाव 2022 में भाजपा सरकार को हराने के लिए अखिलेश यादव का ‘अन्न संकल्प’, 'किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान' | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता भाजपा को है। अखिलेश यादव ने कहा,''हमारा घोषणा पत्र भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आएगा|  अखिलेश यादव ने हाथ मे अनाज लेकर संकल्प लिया है। उन्होंने कहा- ‘हम सभी संकल्प लेते हैं कि किसानों पर अत्याचार करने वालों को हराएंगे और हटाएंगे।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में किसानों को सभी फसलों पर MSP, गन्ना किसानों को 15 दिन में उनका भुगतान, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, ब्याज़मुक्त लोन, किसानों के लिए बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था को शामिल किया जाएगा|



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने और हटाने का 'अन्न संकल्प' लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग संकल्प लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अन्याय और अत्याचार किया, उन्हें इस चुनाव में हराएंगे और हटाएंगे। यही हमारा अन्न संकल्प है। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ किसान नेता तेजिंदर सिंह बिक्र भी थे। लखीमपुर खीरी कांड में तेजिंदर बुरी तरह जख्मी हुए थे।



अखिलेश यादव ने कहा,''हम ‘अन्न संकल्प’ लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अत्याचार और अन्याय किया है उस भाजपा को हराएँगे-हटाएँगे|  ‘लखीमपुर के किसानों की शहादत’ को याद करते हुए हम उप्र के हर किसान और आम मतदाता से अपील करते हैं कि वो भाजपा को हराने के लिए ‘अन्न संकल्प’ लें! 




आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। इन सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच मानी जा रही है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने भी जबरदस्त तरीके से चुनावी दमखम लगा रखा है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।