मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा-बसपा की सरकारों ने सिर्फ अपनी जाति का काम किया, सभी पिछड़ी जातियों का काम मोदी जी ने पूरा किया: लखनऊ में भाजपा - निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में बोले शाह

लखनऊ: लखनऊ में भाजपा एवं निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''प्रदेश भर से जो निषाद उमड़ कर आए हैं (रैली में) वो बताता है कि 2022 में 300 पार के साथ भाजपा औ…

सपा-बसपा की सरकारों ने सिर्फ अपनी जाति का काम किया, सभी पिछड़ी जातियों का काम मोदी जी ने पूरा किया: लखनऊ में भाजपा - निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में बोले शाह
सपा-बसपा की सरकारों ने सिर्फ अपनी जाति का काम किया, सभी पिछड़ी जातियों का काम मोदी जी ने पूरा किया: लखनऊ में भाजपा - निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में बोले शाह — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ में भाजपा एवं निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''प्रदेश भर से जो निषाद उमड़ कर आए हैं (रैली में) वो बताता है कि 2022 में 300 पार के साथ भाजपा और एनडीए की सरकार बनने जा रही है| शाह ने कहा, 'यहां सपा, बसपा की जो सरकारें चली उन्होंने अपनी जाति का काम किया, सभी पिछड़ी जातियों का काम करने का लक्ष्य मोदी जी का था और उन्होंने इसे पूरा किया|



केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा,'प्रदेश में जो भी सरकारें रही हैं सपा या बसपा, उन्होंने सिर्फ अपने काम किए। कभी निषाद समाज का काम नहीं किया, गरीबों का कोई काम नहीं किया| मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि सपा, बसपा ने यूपी में सालों तक शासन किया लेकिन कभी किसी गरीब के घर गैस पहुंची? शौचालय बना? हर गरीब को कभी घर दिया? अगर किसी ने ये सब किया तो हमारे प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने किया



शाह ने कहा,'सपा-बसपा कहते हैं कि वो पिछड़ों के लिए काम करते हैं, कांग्रेस का समर्थन करते रहे लेकिन पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम नहीं किया| 2014 में मोदी जी की सरकार ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम किया है| आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जो भाजपा सरकार बनने वाली है वो निषाद समाज के बाकी सभी एजेंडे को पूरा करने का काम करेगी|



जिस प्रदेश में माफियाओं और गुंडों का राज होता है, उस प्रदेश में गरीबों का विकास नहीं हो सकता। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश से माफिया और गुंडों को हटाने का काम किया|सपा-बसपा का सूपड़ा साफ करेंगे, कांग्रेस का अकाउंट न खुले ऐसा काम करना है। मोदी जी और योगी जी का संदेश लेकर फिर से 300 पार का नारा देकर, विजय गाथा लिखना है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।