मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भाजपाई और भाजपा सरकार सबसे ऊपर: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भाजपाई और भाजपा सरकार सबसे ऊपर है। महिलाओं के ऊपर घोषित रूप से अत्…

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भाजपाई और भाजपा सरकार सबसे ऊपर: अखिलेश यादव
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भाजपाई और भाजपा सरकार सबसे ऊपर: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में भाजपाई और भाजपा सरकार सबसे ऊपर है। महिलाओं के ऊपर घोषित रूप से अत्याचार करने में देश में सबसे ज्यादा 54 सांसद, विधायक भाजपा के है। इसके अलावा भाजपा ने अपराध बढ़ाने में भी रिकार्ड बनाया है। नकारात्मक राजनीति में भाजपा को महारत हासिल है।     



उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराध सबसे ज्यादा हो रहे है। भाजपा सरकारें अपराधियों को संरक्षण देती है और दूसरे दलों और नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र करती है। झूठे मुकदमें लगाकर अन्याय करती है। महिला अपराध ही नहीं भाजपा ने धांधली, भ्रष्टाचार समेत कई जनविरोधी रिकार्ड बनाए है।     


उत्तर प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं: अखिलेश 

उत्तर प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। मुख्यमंत्री जी सुरक्षा के हवाई दावे करते रहते हैं। रूदौली में लगातार छेड़छाड़ की हो रही घटनाओं से बेटियां दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़ितों को कई-कई दिन थाना-चौकियों के चक्कर लगाने पड़ते है तब भी सुनवाई नहीं होती है।     


सबसे अधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड भाजपा के शासनकाल में बना: अखिलेश 

 अखिलेश यादव ने कहा कि ⁠चुनावी घपलों की सबसे शर्मनाक घटना का रिकॉर्ड भाजपा ने कैमरे के सामने बनाया है। सबसे अधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड भाजपा के शासनकाल में बना है। भाजपा सरकार ने लोगों पर सबसे अधिक झूठे मुक़दमे थोपे गये हैं।     


पुलिस हिरासत में मौत का रिकॉर्ड भाजपा काल में बना: अखिलेश 

 अखिलेश यादव ने कहा कि छुट्टा पशुओं से सबसे अधिक मौतें भाजपा काल में हुई। पुलिस हिरासत में मौत का रिकॉर्ड भाजपा काल में बना। ⁠सबसे कम समय में सबसे ज़्यादा आरक्षण विरोधी क़ानून भाजपा ने लाने की साज़िश की। सबसे बड़ा आरक्षण घोटाला (69000 शिक्षक भर्ती में) भाजपा के समय में हुआ। भाजपा ने खिलाड़ियों के उत्पीड़न का भी अलिखित रिकार्ड बनाया। ⁠भाजपा ने सबसे ज़्यादा चलती हुई, निर्वाचित सरकारें तोड़ी। ⁠    


भाजपा काल में किसानों की हत्या और आत्महत्या का रिकार्ड बना: अखिलेश 

भाजपा काल में किसानों की हत्या और आत्महत्या का रिकार्ड बना है। ⁠अनाथ पशुओं से किसानों की फसल को सबसे अधिक हानि होने का रिकॉर्ड भाजपा राज में बना। ⁠भाजपा ने बेरोज़गारी का अभूतपूर्व रिकार्ड बनाया है। भाजपा ने महँगाई के पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिये है। ⁠


भाजपा ने नकारात्मक राजनीति का सबसे बड़ा रिकार्ड बनाया: अखिलेश 

भाजपा ने सबसे कम समय में सबसे अधिक क़ानून वापस लेने का हालिया रिकार्ड बनाया है। भाजपा ने नकारात्मक राजनीति का सबसे बड़ा रिकार्ड बनाया है। भाजपा ने अविश्वास और भय की नफ़रत भरी राजनीति से देश के सौहार्द को ऐतिहासिक क्षति पहुँचाने का भी निंदनीय रिकार्ड बनाया है।    


2027 चुनाव में भाजपा अपनी हार का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगी: अखिलेश 

 यादव ने कहा कि आगामी 2027 के चुनावों में भाजपा अपनी हार का भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगी यह सुनिश्चित है।   



 अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भाजपा द्वारा बनाए गये कुछ संवेदनशील रिकार्ड:  

- महिलाओं के ऊपर घोषित रूप से अत्याचार करनेवाले 54 सासंद/विधायक भाजपा से हैं  

- ⁠चुनावी घपलों की सबसे शर्मनाक घटना का रिकॉर्ड भाजपा ने कैमरे के सामने बनाया 

- ⁠सबसे अधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड भाजपा के शासनकाल में बना - ⁠सबसे अधिक झूठे मुक़दमे भाजपा के शासन ने थोपे 

- ⁠भाजपाइयों ने अपने ऊपर लगे सबसे अधिक सच्चे मुक़दमे वापस लिए

 - ⁠उप्र के भाजपाई मुख्यमंत्री जी के आवास पर सबसे अधिक आत्मदाह के प्रयास हुए  

- ⁠बुलडोज़र से सबसे अधिक घर-दुकान भाजपा काल में ढहाये गये 

- ⁠छुट्टा पशुओं से सबसे अधिक मौतें भाजपा काल में हुई 

- ⁠हिरासत में मौत का रिकॉर्ड भाजपा काल में बना - ⁠सबसे कम समय में सबसे ज़्यादा आरक्षण विरोधी क़ानून भाजपा ने लाने की साज़िश की 

- ⁠सबसे बड़ा आरक्षण घोटाला (69000 शिक्षक भर्ती में) भाजपा के समय में हुआ  

- ⁠भाजपा ने खिलाड़ियों के उत्पीड़न का भी अलिखित रिकार्ड बनाया 

 - ⁠भाजपा ने सबसे ज़्यादा चलती हुई, निर्वाचित सरकारें तोड़ी  

- ⁠भाजपा काल में किसानों की हत्या और आत्महत्या का रिकार्ड बना है 

- ⁠अनाथ पशुओं से किसानों की फसल को सबसे अधिक हानि होने का रिकॉर्ड भाजपा राज में बना 

- ⁠भाजपा ने बेरोज़गारी का अभूतपूर्व रिकार्ड बनाया है 

- ⁠भाजपा ने महँगाई के पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिये है 

- ⁠भाजपा ने सबसे कम समय में सबसे अधिक क़ानून वापस लेने का हालिया रिकार्ड बनाया है। 

- भाजपा ने नकारात्मक राजनीति का सबसे बड़ा रिकार्ड बनाया है। 

- भाजपा ने अविश्वास और भय की नफ़रतभरी राजनीति से देश के सौहार्द को ऐतिहासिक क्षति पहुँचाने का भी निंदनीय रिकार्ड बनाया है।  

- आगामी चुनावों में भाजपा अपनी हार का भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगी।





  

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।