मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसानों की उपेक्षा कर रही भाजपा सरकार : पटेल

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को संकट में डाला है। महंगाई लगातार बढ़ने स…

किसानों की उपेक्षा कर रही भाजपा सरकार : पटेल
किसानों की उपेक्षा कर रही भाजपा सरकार : पटेल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को संकट में डाला है। महंगाई लगातार बढ़ने से खेती का लागत मूल्य बहुत बढ़ गया है। डीजल, खाद, बीज, कीटनाशकों की कीमतें कई गुना बढ़ गयी है लेकिन किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। 



 श्री पटेल ने कहा कि हालात यह है कि किसानों के गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा समेत अन्य मोटे अनाजों की फसलों का लागत मूल्य नहीं निकल रहा है। किसानों को हर साल महंगा बीज खरीदना पड़ता है। डीजल के बढ़े दामों में जुताई, सिंचाई और ढुलाई महंगी हो गयी है|


अन्न के नाम पर इन दिनों सरकार बहुत प्रचार कर रही है किन्तु किसान का मक्का दाना 20रू0 किलो बिक रहा है जबकि उसका बीज साढ़े तीन सौ रूपये किलो मिल रहा है। इस मक्का का बीज दुबारा इस्तेमाल नहीं होता है।  


नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है और आत्महत्या करने पर विवश है।  


 श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हित नहीं चाहती है। भाजपा पूंजीपतियों की पोषक है। किसानों की फसल को बिचौलिए लूट रहे हैं। किसानों की फसल सस्ते में खरीदकर कुछ बड़ी कम्पनियां आम जनता को महंगा सामान बेचते हैं और मुनाफा कमाते है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।