मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अखिलेश यादव: विधानसभा उपचुनावों में अपनी हार देखकर डरी हुई है भाजपा, इसीलिए वह छल-बल और सत्ताबल का दुरुपयोग....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ,''लोकसभा चुनाव में बहुमत से पीछे और उत्तर प्रदेश में भी अपनी कई प्रमुख सीटें गंवाने से भाजपा नेतृत्व में बौखलाह…

अखिलेश यादव: विधानसभा उपचुनावों में अपनी हार देखकर डरी हुई है भाजपा, इसीलिए वह छल-बल और सत्ताबल का दुरुपयोग....
अखिलेश यादव: विधानसभा उपचुनावों में अपनी हार देखकर डरी हुई है भाजपा, इसीलिए वह छल-बल और सत्ताबल का दुरुपयोग.... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ,''लोकसभा चुनाव में बहुमत से पीछे और उत्तर प्रदेश में भी अपनी कई प्रमुख सीटें गंवाने से भाजपा नेतृत्व में बौखलाहट है। आसन्न विधानसभा उपचुनावों में भी अपनी हार देखकर भाजपा डरी हुई है इसीलिए वह छल-बल और सत्ताबल का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा को लोकतंत्र और संविधान की गरिमा का कतई लिहाज नहीं रहा है। भाजपा को जब-जब भी मौका मिला उसने लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां ही उड़ाने का काम किया है।     



उन्होंने कहा,''हउत्तर प्रदेश में भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश करने में लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार शासन-प्रशासन के अधिकारियों को हटाने और अपने मनमाफिक अधिकारियों की नियुक्ति करके सोचती है कि उसकी नैया पार हो जाएगी।     



अखिलेश यादव ने कहा कि,''जब उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए जनता मैदान में उतर चुकी हैं तो भाजपा कुछ अधिकारियों को हटाने का कितना भी शासकीय और प्रशासकीय सत्ता का दुरुपयोग कर ले, कोई उनको पराजय से रोक नहीं सकता है। देखना यह भी है कि इनकी जगह जो अधिकारी आएंगे उनकी निष्पक्षता पर आखिर मोहर कौन लगाएगा? ''



उन्होंने कहा,''हभाजपा ने कुछ विशेष अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी से हटाने की बात कहकर चुनावी घपलों को भी स्वीकारने का काम किया है। क्या भाजपा इसके पहले हुए चुनावों में इन्हीं अधिकारियों की वजह से जीतती रही है?  



अखिलेश यादव ने कहा कि,''मुख्यमंत्री (योगी) जी अपनी खोई हुई साख बचाने के लिए उपचुनावों से पूर्व जाति-धर्म के आधार पर पोस्टिंग करने लगे हैं। यह चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को प्रदूषित करने की कोशिश है। एक बात तो अब तय है कि भाजपा को उपचुनावों में अपनी 10 की 10 सीटों पर हार के अपमान से कोई नहीं बचा सकता। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार और पुलिस भर्ती, नीट पेपर लीक, महिला सुरक्षा, संविधान और आरक्षण की रक्षा, नजूल भूमि जैसे मुद्दों का सामना करने में भाजपा कतई सक्षम नहीं है।  



 अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनावों के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करने को तत्पर है।                      






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।