मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया, महंगाई...बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का दुष्प्रचार जारी है। चारो तरफ लूट मची हुई है। भाजपा ने सत्ता का…

भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया, महंगाई...बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया: अखिलेश
भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया, महंगाई...बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का दुष्प्रचार जारी है। चारो तरफ लूट मची हुई है। भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया है, ऐसा तो किसी सरकार में नहीं हुआ। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र पर हमला जारी है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्पित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सावधानी और पूरी सतर्कता से पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी। 


अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जनपदों से आये प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के झूठे वादों और काले कारनामों की सच्चाई से अवगत कराने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। भाजपा के झूठ की जानकारी हर बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देंगे। कार्यकर्ता अनुशासित रहकर हर बूथ पर मुस्तैदी से भाजपा को हराने का काम करेंगे। 



उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया है। अर्थव्यवस्था चौपट है। जनता का हर वर्ग असंतुष्ट है। विपक्षी कार्यकर्ताओं विशेषकर समाजवादी पार्टी के निर्दोष कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनका हर तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। गरीबों के साथ अन्याय करके उन्हें सताया जा रहा है। 


यादव ने कहा कि भाजपा के सब वादे हवा हवाई है। किसानों की हालत खराब है। भाजपा सरकार में घर-घर बेरोजगार बैठे हैं। सात हजार शिक्षामित्र जान गवां चुके हैं। 



श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी विकास दिख रहा है वह सब समाजवादी सरकार की देन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पुलिस सेवा यूपी डायल 100 और महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा, प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 एम्बूलेंस और सड़क दुर्घटना में तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने के लिए 108 एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी जनहित की सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार से जनहित की किसी भी योजना की उम्मीद करना व्यर्थ है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।