मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है भाजपा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे हराने को तैयार है। भाजपा लोकतंत्र और संवि…

लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है भाजपा: अखिलेश यादव
लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है भाजपा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे हराने को तैयार है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करती है। वह इस तरह की रणनीति अपनाती है जिससे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटके। इस बार के चुनाव में लोकतंत्र, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे होंगे।


 आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को अखिलेश यादव सम्बोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को सेक्टर और बूथस्तर तक मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन पर पूरा भरोसा है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। सभी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर चिह्नित करके जिम्मेदारी देंगे। कई जिलों में वोटर लिस्ट पर अच्छा काम हुआ है। बूथ स्तर पर नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों के मिलकर कहां वोट कटा और कहां वोट बढ़ा उसकी जानकारी करेंगे और उस पर नज़र भी रखेंगे। क्योंकि चुनाव में भाजपा हर तरह का हथकंड्डा अपना सकती है। वह चुनाव आयोग को दबाव में भी ले सकती है।



यादव ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई। नौजवान बेरोजगार है। भाजपा की 10 साल की सरकार में देश में एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा सरकार प्रधानों के बजट से प्रचार करके जनता को विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं होगा। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जीएसटी ने महंगाई और बढ़ा दी है। महंगाई बढ़ाकर सरकार मुनाफा कमा रही है। ज्यादा मुनाफा कमाना और लाभ लेना भी भ्रष्टाचार है।



यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। पहले खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम किया गया अब एक बार फिर 5 किलो खाद कम कर दिया गया जबकि कीमत उतनी ही है। जो खाद की बोरी 50 किलो की थी अब वह 40 किलो की रह गई है। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ। भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।  



यादव ने कहा कि किसानों की तरह नौजवानों से भी भाजपा सरकार ने धोखा किया है। भाजपा सरकार नौजवानों को सम्मान जनक नौकरी नहीं देना चाहती है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ के एमओयू होने का झूठा प्रचार किया। आज तक कोई भी जमीन पर नहीं पहुंचा। प्रदेश में कहीं भी कोई फैक्ट्री नहीं लगी। घर-घर नौजवान बेरोजगार है।




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार और बढ़ गया। पूरी सरकार में जिसको जहां मौका मिल रहा है, लूट रहा है। उत्तर प्रदेश में गड्ढ़ामुक्त के नाम पर भाजपा सरकार ने 40 हजार करोड़ रूपया लुटा दिया लेकिन सड़कों के गड्ढ़े नहीं भरें। इस सरकार ने प्रदेश में बिजली का एक भी कारखाना नहीं लगाया। बिजली से भी सरकार मुनाफा कमा रही है। बिजली महंगी कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बहुत पीछे कर दिया है। भाजपा निर्दोषों का उत्पीड़न कराती रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि जो गठबंधन बना है उसे मजबूत करे। गठबंधन में जो दल जहां से लड़ेगा समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से उसकी मदद करेगी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।