मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: शादी से इंकार करने पर नाबालिग लड़की को प्रेमी ने गला रेत कर मार डाला

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। लड़की का शव खेत पर खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को…

लखनऊ: शादी से इंकार करने पर नाबालिग लड़की को प्रेमी ने गला रेत कर मार डाला
लखनऊ: शादी से इंकार करने पर नाबालिग लड़की को प्रेमी ने गला रेत कर मार डाला — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  यूपी की राजधानी लखनऊ में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। लड़की का शव खेत पर खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है| पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया।  बताया जा रहा है युवक ने खुदकुशी कर ली। हालांकि अभी तक युवक का शव पुलिस को नहीं मिला है।



थाना दुबग्गा क्षेत्रान्तर्गत मौरा खेड़ा निवासी रमेश रावत की बेटी कविता की गांव के रहने वाले रोहित रावत ने शुक्रवार सुबह गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपी प्रेमी का एक नोट भी मिला है।



युवक ने लिखा है कि ‘कविता ने शादी करने के लिए मना किया, इसीलिए मैंने मार दिया।’ नोट में लिखा कि मेरे माता-पिता मुझे माफ करना, तुम्ही ने कहा जाओ मर जाओ, आप दोनों हमेशा खुश रहो। कविता की मम्मी से कहना चाहूंगा कि मैंने तुम्हारी बेटी से मोहब्बत की तभी मैने कहा था कि कविता से मुझे शादी करनी है। अगर आपकी नजर में मोहब्बत करके शादी करना जुर्म है तो मैंने किया है। सॉरी कविता की मम्मी मैं कविता का साथ मरते दम तक नहीं छोड़ सकता। अगला जन्म हो तो सच्ची मोहब्बत न हो...



 दक्षिण लखनऊ DCP राहुल राज ने बताया,''दुबग्गा में एक 17 साल की बच्ची का शव मिला। इसके गले पर चोट मिला है और एक चाकू भी मौके से मिला है। प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग का प्रकरण सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले में आवश्यक विधि की कार्रवाई की जा रही है|



परिजनों के मुताबिक, कविता शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान कविता का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। लाश पूरी तरह खून से लथपथ थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही  लखनऊ( दक्षिण) DCP, ADCP और ACP पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल पर ही प्रेमी का लिखा हुआ लेटर मिला। इसमें हत्या के बाद सुसाइड करने की बात लिखी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी रोहित की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच दोपहर को सूचना मिली कि रोहित ने खुदकुशी कर ली। पुलिस व ग्रामीणों ने आसपास के बाग व अन्य झाड़ियों में दो घंटे तक तलाश की, लेकिन न तो रोहित मिला और न ही उसका शव।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।