मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अखिलेश यादव से मिले ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप के प्रतिनिधिमण्डल, मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की दशा भाजपा राज में हुई है खराब

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और कैंसर मरीजों को सपोर्ट सुविधा दे…

अखिलेश यादव से मिले ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप के प्रतिनिधिमण्डल, मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की दशा भाजपा राज में हुई है खराब
अखिलेश यादव से मिले ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप के प्रतिनिधिमण्डल, मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की दशा भाजपा राज में हुई है खराब | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और कैंसर मरीजों को सपोर्ट सुविधा देने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी।



लखनऊ ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप के प्रमुख डाॅ0 आनंद कुमार मिश्रा, जो किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के शताब्दी अस्पताल में इन्डोक्राइन सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष तथा प्रोफेसर है, ने बताया कि कोविड-19 के दौर में कैंसर की समस्या बढ़ी है। भाजपा राज में इस सम्बंध में उदासीनता बरती जा रही है। 



एक रूपए के पर्चे पर कैंसर की जांच और इलाज की सुविधा समाजवादी सरकार ने दी थी। अब कैंसर का इलाज मंहगा हो गया है। मेडिकल कालेज में जो 9 विभाग समाजवादी सरकार में मिले थे वहीं चल रहे है। भाजपा सरकार ने कोई नया विस्तार नहीं किया है। उन्होेंने कहा कि वर्तमान में ओपीडी में दस हजार मरीजों के इलाज की क्षमता व सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की दशा भाजपा राज में खराब हुई है।




 ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में गम्भीर रोगों कैंसर, किडनी, लीवर, हार्ट के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी। कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैंसर अस्पताल की भी स्थापना की गई थी। उन्होंने जोखिम उठाकर भी सेवाभाव से काम करने के लिए चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



अखिलेश यादव ने कहा कि चिकित्सकों को समाज में अपेक्षित सम्मान मिलना चाहिए। समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर रोग के निदान की दिशा में विशेष प्रबंध होंगे और पर्याप्त सुविधाएं दी जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ उनको और ज्यादा जनोपयोगी बनाया जाएगा। समाजवादी सरकार ने 108 एम्बूलेंस सेवा और 102 महिलाओं के लिए एम्बूलेंस सेवा शुरू की थी। भाजपा ने इन सुविधाओं को बर्बाद कर दिया है।




अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल खाद्य पदार्थो में मिलावट के चलते भी कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट से यह खतरा बढ़ जाता है। तेल में मिलावट गम्भीर समस्या है। भाजपा सरकार मिलावट और जमाखोरी को रोकने में विफल है। जनता की बढ़ती तकलीफों पर उसकी निगाह नहीं है। वह मुनाफा कमाने वालों के साथ है फिर चाहे जैसे उनको मुनाफा हो। स्वामी विवेकानंद शिक्षा मिशन के सचिव स्वामी प्रत्यूश शर्मा ने कहा कि जनता में जागरूकता अभियान को सफलता प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने पर ही मिल पाएगी।



लखनऊ ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट के प्रतिनिधि मण्डल में  प्रोफेसर डाॅ0 आनंद मिश्रा, विभागाध्यक्ष इंडोक्राइन सर्जरी केजीएमयू, श्रीमती अंजना मिश्रा चीफ कोआर्डिनेटर, डाॅ0 कुल रंजन सिंह, आदित्य मिश्रा, नीरज सिंह, प्रदीप सिंह, डाॅ0 क्षितिज पाण्डेय, विशाल चंद्रा, प्रत्यूश शर्मा, क्षितिज कुमार, अभय निर्भीक, प्रशांत विजय सिह एवं सिद्धार्थ मिश्रा शामिल थे






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।