मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

हाथरस मामले में CBI ने पेश की कोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट, पीड़ित परिवार को नौकरी देने की बात पर कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा स्टेटस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड मामले की इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में बुधवार को सुनवाई हुई। हाथरस मामले में सीबीआइ ने अब तक की गई जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है|सुनवाई के दौर…

हाथरस मामले में CBI ने पेश की कोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट, पीड़ित परिवार को नौकरी देने की बात पर कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा स्टेटस
हाथरस मामले में CBI ने पेश की कोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट, पीड़ित परिवार को नौकरी देने की बात पर कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा स्टेटस | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड मामले की इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में बुधवार को सुनवाई हुई। हाथरस मामले में सीबीआइ ने अब तक की गई जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है|सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिलाधिकारी हाथरस को अभी तक नहीं हटाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इस पर सरकार की तरफ से कोर्ट में तर्क देते हुए शपथपत्र दाखिल किया गया। अब मामले की सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। 




हाथरस पीड़ित परिवार की वकील सीमा कुशवाहा ने बताया,'''कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से एफिडेविट फाइल किया गया है। CBI ने स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को दिखाई है, अभी वो फाइल नहीं की है। रजिस्ट्री के माध्यम से कोर्ट ने उसे फाइल करने के लिए बात की है|




पीड़ित परिवार की वकील सीमा कुशवाहा ने बताया,''योगी आदित्यनाथ ने ??रिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की बात की थी, उस पर भी कोर्ट ने स्टेटस मांगा है|





जस्टिस पंकज मित्थल और जस्टिस राजन रॉय की बेंच ने हाथरस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रही है। दो नवंबर को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने 25 नवंबर को सीबीआइ से जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा था, जिसके अनुपालन में बुधवार को सीबीआइ ने स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी। सीबीआइ ने कोर्ट से कहा है कि जांच तेज गति से चल रही है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए इस मामले के चारों आरोपितों का गांधीनगर में पॉलीग्राफ और बीईओएस (ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर) टेस्ट कराया जा रहा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।