मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CM योगी का ऐलान, यूपी में बनाई जाएगी एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में से किसी एक प्राधिकरण में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए भूम…

CM योगी का ऐलान, यूपी में बनाई जाएगी एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी
CM योगी का ऐलान, यूपी में बनाई जाएगी एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में से किसी एक प्राधिकरण में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं| मुख्यमंत्री ने नोएडा में सफाईकर्मियों तथा बिल्डर्स-बायर्स की समस्याओं के प्रभावी समाधान के निर्देश भी दिए।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन तीनों में से किसी एक प्राधिकरण में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था की जाए।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है| प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है और एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी बनाई जाएगी




इसके अलावा उन्होंने कहा क निर्माण सम्बन्धी योजनाओं के प्रस्ताव समय से शासन को भेजे जाएं और उन पर त्वरित कार्यवाही हो। सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य किया जाए तथा बरसात के बाद सड़कों को तेजी से गड्ढामुक्त बनाया जाए| CM ने शासन स्तर पर लम्बित मेरठ मंडल के प्रकरणों पर शीघ्र निर्णय लेकर निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा है कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए प्रत्येक परियोजना हेतु एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए।





मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरठ मंडल के सभी जनपदों में अमृत योजना के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने मंडलायुक्त को निर्देशित किया कि वे स्मार्ट सिटी तथा अमृत योजना के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की जनपद स्तर पर भी नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।




ने मेरठ मंडल के प्रत्येक जनपद में पर्यटन की सम्भावनाओं वाले स्थलों को विकसित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पर्यटन, एम.एस.एम.ई. तथा UP ODOP  के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक सम्भावनाएं हैं।इसके दृष्टिगत जनपदों से संबंधित उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रभावी कार्य योजना बनाते हुए कार्यवाही की जाए





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।