मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सदन में बोले CM योगी- गृहमंत्री शाह ने कश्मीर की धारा 370 को समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोक दिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है लेकिन साथ ही सदन…

सदन में बोले CM योगी- गृहमंत्री शाह ने कश्मीर की धारा 370 को समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोक दिया
सदन में बोले CM योगी- गृहमंत्री शाह ने कश्मीर की धारा 370 को समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोक दिया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है लेकिन साथ ही सदन उन परिस्थितियों में हो रहा है जब देश के अंदर एक ऐतिहासिक निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह है|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,492 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही का प्रधानमंत्री के करकमलों से शुभारंभ होना उत्तर प्रदेश वाासियों के लिए गौरव का विषय है| 



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,5 अगस्त 2019 में इस के अंदर सत्ता लोलुप राजनीति की एक बड़ी गलती का परिमार्जन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर की धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया




उधर,''बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के विशेष मुद्दों को जरूर प्रभावी ढंग से सदन में उठाएं। मायावती ने शुक्रवार को विधायकों से यूपी की योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में घेरने के अपील की है| 



मायावती ने कहा कि, विकास का मुद्दा सरकार के एजेण्डे से काफी हद तक गायब है, किन्तु महिला उत्पीड़न तथा दलितों, मुस्लिमों व ब्राह्मण समाज आदि की द्वेष की भावना से हो रही हत्यायें व अन्य अत्याचार और यूपी में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर आवाज जरूर उठायें, समय की यह माँग है।




शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से मेरी पुरजोर अपील है कि वे विधानसभा के चल रहे वर्तमान सत्र में दलगत राजनीति से उपर उठकर जनहित के विशेष मुद्दों को जरूर प्रभावी ढंग से सदन में उठाकर शासन/ प्रशासन को जिम्मेदार व जवाबदेह बनायें। व्यापक जनहित की यही माँग है|




मायावती ने आगे कहा कि,वैसे तो विकास का मुद्दा सरकार के एजेण्डे से काफी हद तक गायब है, किन्तु महिला उत्पीड़न तथा दलितों, मुस्लिमों व ब्राह्मण समाज आदि की द्वेष की भावना से हो रही हत्यायें व अन्य अत्याचार आदि की अर्थात यूपी में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर आवाज जरूर उठायें, समय की यह माँग है। 





|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।