मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कल्याण सिंह के निधन पर CM योगी ने की 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, नरौरा में गंगा तट पर होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया| उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली| कल्य…

कल्याण सिंह के निधन पर CM योगी ने की 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, नरौरा में गंगा तट पर होगा अंतिम संस्कार
कल्याण सिंह के निधन पर CM योगी ने की 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, नरौरा में गंगा तट पर होगा अंतिम संस्कार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया| उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली|  कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से उनके आवास पर ले जाया जा रहा है। कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है|उन्होंने कहा,'',' मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं। प्रदेश में तीन दिन का शोक है|



 कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''पूर्व राज्यपाल व उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे।भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि!



उन्होंने कहा,''प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। समाज, कल्याण सिंह जी को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा।



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'' कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं। प्रदेश में तीन दिन का शोक है| 23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।