मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाथरस कांड के लिए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को ठहराया जिम्मेदार, बोले- लाल टोपी फिर कटघरे में, हर अपराधी के साथ समाजवादी..?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस घटना के लिए समाजवादी पार्टी को सीधे तौर पर बताया जिम्मेदार| सीएम योगी आदित्यनाथ ने पर निशाना साधते हुए कहा,''कल हाथरस में भी साबित हुआ है। सोशल मीडिया…

हाथरस कांड के लिए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को ठहराया जिम्मेदार, बोले- लाल टोपी फिर कटघरे में, हर अपराधी के साथ समाजवादी..?
हाथरस कांड के लिए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को ठहराया जिम्मेदार, बोले- लाल टोपी फिर कटघरे में, हर अपराधी के साथ समाजवादी..? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊउत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस घटना के लिए समाजवादी पार्टी को सीधे तौर पर बताया जिम्मेदार| सीएम योगी आदित्यनाथ ने पर निशाना साधते हुए कहा,''कल हाथरस में भी साबित हुआ है। सोशल मीडिया में दिनभर चल रह था कि ये टोपी वाला कौन है। हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा किया है। कल हाथरस में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई क्या समाजवादी पार्टी का उन अपराधियों से कोई संबंध नहीं है..?



उत्तर प्रदेश विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''मैं पूछना चाहता हूं कि हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है? ये कौन सी मजबूरी है? आज वहां सपा की एक रैली है और रैली के पोस्टर उस अपराधी के द्वारा लगाए गए हैं और सपा के नेताओं के साथ लगाए गए हैं। ये क्या साबित करता है?




दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को विपक्ष ने हाथरस में छेड़खानी का शिकार लड़की के पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया।  इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस के लिए समाजवादी पार्टी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।




बता दें कि,''उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था| यौन शोषण के आरोप में जेल जा चुके और अभी जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी ने पीड़िता के पिता की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी| पुलिस ने बताया,''दिनांक 01.03.2021 को शाम करीब 04:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम नौजरपुर में एक व्यक्ति अमरीश पुत्र जगदीश शर्मा को गौरव शर्मा उर्फ गोलू व उसके तीन साथियों द्वारा गोली मार दी गयी है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी है । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक सासनी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया। 




इस मामले में आज ADG ज़ोन AGRA द्वारा हाथरस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव शर्मा के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई। हाथरस पुलिस ने बताया,'' थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम नौजरपुर में ढाई साल पुराने विवाद के चलते महिलाओं के मध्य कहासुनी के उपरांत हत्या की घटना में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है,शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित किया गया है। शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमो का गठन किया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।