मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आजमगढ़ की घटना पर सीएम योगी सख्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त कर रासुका लगाने के निर्देश, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित

लखनऊ/आजमगढ़:उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम बड़ा बवाल हो गया। आजमगढ़ जिले में तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में ग्राम प्रधान को घर से बुलाकर हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। इस घ…

आजमगढ़ की घटना पर सीएम योगी सख्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त कर रासुका लगाने के निर्देश, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित
आजमगढ़ की घटना पर सीएम योगी सख्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त कर रासुका लगाने के निर्देश, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/आजमगढ़:उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम बड़ा बवाल हो गया। आजमगढ़ जिले में तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में ग्राम प्रधान को घर से बुलाकर हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना के बाद बवाल इस कदर बढ़ा कि गांव से बोंगरिया बाजार तक पहुंच गया, जहां एक बालक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। उसके बाद आक्रोशित भीड़ ने  पुलिस चौकी के सामने खड़ी कई गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।




आजमगढ़ जिले में ग्राम प्रधान की हत्या और इस हमले में एक बच्चे की मौत की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।जिसके बाद स्थानीय थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अधिकारियों को मामले में शामिल अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने और एनएसए लगाने के निर्देश दिए गए हैं।ग्राम प्रधान की हत्या और एक बच्चे की हादसे में मौत पर दुख जताते हुए सीएम ने सहायता राशि का ऐलान किया है। 




सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हमलावरों द्वारा मारे गए ग्राम प्रधान और एक बच्चे के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी संपत्ति जब्त करते हुए एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं। 




मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या और दुर्घटना में एक बच्चे की मौत का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत मिलने वाली सहायता के अलावा दोनों मृतकों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।उन्होंने सम्बन्धित थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश भी दिए  हैं।   अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी संपत्ति जब्त करते हुए एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं।




बता दे कि आजमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में यह तीसरी हत्या है। आजमगढ़ जिले के तरवांं थाना क्षेत्र के बांसगांव ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम की शुक्रवार की दर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और बुलाकर 42 वर्षीय प्रधान को मारी गोली। पुलिस और पब्लिक की भगदड़ में एक बच्चे की मौत हो गई है।




हत्या के विरोध में उतरे ग्रामीणों ने बोंगरिया पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर कई थानों की पुलिस समेत जिले के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। इससे पहले गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियोें पर पत्थरबाजी भी की।




घटनास्थल पर एसपी सिटी समेत पांच के वाहन छतिग्रस्त हो गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने 5 बाइक समेत बोंगरिया थाने को फूंक दिया है। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद शांति कायम हो गई है। 




इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र में फैलाई हिंसा कई गाड़ियों और पुलिस चौकी में आगजनी की। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों सहित कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गईं है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा अभी मौके पर शांति कायम है। पूरे क्षेत्र में पीएसी जवानों की तैनाती कर दी गई है।




इससे पहले आजमगढ़ में गुरुुवार की शाम देवगांव कोतवाली के नाऊपुर घोड़सहना गांव में पिता और पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई|हीरालाल यादव अपने पड़ोसी ग्राम प्रधान के घर पर पार्टी कर रहा था| इस दौरान प्रधान के बेटे की तरफ से हीरालाल के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया| बचाव में दौड़े बेटे को भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।